June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News On the second day of the competition of rural Chhau dance groups the competition of Manbhum style groups was held. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : ग्रामीण छऊ नृत्य दलों की प्रतियोगिता के दूसरे दिन मानभूम शैली के दलों की हुई प्रतियोगिता. .  .

SARAIKELA NEWS : ग्रामीण छऊ नृत्य दलों की प्रतियोगिता के दूसरे दिन मानभूम शैली के दलों की हुई प्रतियोगिता. .  .
Spread the love

ग्रामीण छऊ नृत्य दलों की प्रतियोगिता के दूसरे दिन मानभूम शैली के दलों की हुई प्रतियोगिता. .  .

सरायकेला। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन मानभुम शैली छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लव-कुश छऊ नृत्य कला केंद्र कुशपुतुल को प्रथम स्थान मिला जबकि दूसरे नंबर पर आदिवासी कुर्मी छऊ नृत्य दल चुनचुडिया की टीम रही एवं तीसरे नंबर पर नजीरा छऊ नृत्य कला केंद्र चुनचुडिया दल रही।प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार एवं कला केंद्र के प्रभारी निदेशक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडली में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु नाथू महतो, गुरु सुशांत महापात्र एवं गुरु कार्तिक महतो शामिल रहे। अंक के आधार पर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। बुधवार को खरसावां शैली छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

सरायकेला:वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन और पुनर्गठन को लेकर डीसी ने की वर्चुअल बैठक…

admin

Chandil News : हरेलाल महतो के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने रेंजर कार्यालय घेराव किया, हाथियों को भगाने की दी चेतावनी… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA : महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान; वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग; मजबूरन यात्री ट्रेन के नीचे से होते है आर पार  . . .

admin