June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Jairaj Das became the President of Trained Assistant Teachers Association.

Saraikela News : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने जयराज दास….

Saraikela  News : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने जयराज दास….
Spread the love

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने

जयराज दास….

सरायकेला Sanjay : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला परिसर में रविवार को सरायकेला प्रखंड के प्रशिक्षित सहायक अध्यापक की एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता शंकर बारिक ने किया. बैठक में सहायक अध्यापक के आकलन परीक्षा के लिए किए जा रहे ऑनलाइन आवेदन के संबंध में विशेष चर्चा की गई. मौके पर प्रखंड के प्रशिक्षित सहायक अध्यापक की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशिक्षित संघ का गठन किया गया. जिसके तहत सर्वसम्मति से जयराज दास को प्रखंड अध्यक्ष एवं कर्मू महतो को महासचिव के रूप में चुना गया. बैठक में प्रखंड कमिटी के विस्तार पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द कमिटी का विस्तार कर लिया जाएगा. मौके पर मनोज प्रधान, प्रकाश महतो, सुरेश महतो, शुभेंदु कवि, रवि पड़िहारी तथा धीरज कुमार सिंह सहित कई प्रशिक्षित सहायक अध्यापक उपस्थित रहे.

Related posts

टाटीसिल्वे में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार …

admin

मतदाताओं ने बेबी देवी के सिर पर सजाया जीत का ताज…

admin

RAJNAGAR : डिग्री कॉलेज हेतु विशेष बैठक में बतौर मुख्य अतिथि चंपई सोरेन आमंत्रित। डिग्री कॉलेज समिति ने कहा : मंत्री चंपई सोरेन है ,तो हर कार्य मुमकिन है।

admin