June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल चुनाव जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

पत्रकार सुरक्षा कानून. पत्रकार बीमा एवं अन्य मांगों को लेकर पत्रकारों की आवाज.’झारखंड से दिल्ली तक गूंजेगी -गणेश मिश्रा – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

पत्रकार सुरक्षा कानून. पत्रकार बीमा एवं अन्य मांगों को लेकर पत्रकारों की आवाज.’झारखंड से दिल्ली तक गूंजेगी -गणेश मिश्रा – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

धनबाद प्रेस क्लब में हुआ प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत, धनबाद प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आप किसी भी अखबार,चैनल या पोर्टल से हों या फिर किसी भी संघ या संगठन से हो AISMJWA आपके हर दुख.दर्द में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा…

रांची डेस्क (सुदेश कुमार): आज शाम प्रेस क्लब झरिया में ।प्ैडश्रॅ। की टीम द्वारा नव मनोनित प्रदेश प्रभारी और बिहार ऑब्जर्वर के संपादक गणेश मिश्रा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. अभिनंदन समारोह में झारखंड प्रदेश प्रभारी के पद पर मनोनित होने पर श्री मिश्रा को धनबाद के पत्रकारों ने फूल.माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर पत्रकारों ने श्री मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल बंटी सहित एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए गणेश मिश्रा ने कहा कि आप सभी संगठित रहें क्योंकि अब आप सबों की आवाज झारखंड ही नहीं दिल्ली की राजधानी में गूंजने वाली है.

Advertisements

Advertisements

वे बोले पत्रकार अपनी कलम की ताकत को जाने क्योंकि पत्रकार सुरक्षा कानून. पत्रकार बीमा एवं अन्य मांगों में सरकार द्वारा हो रहे विलंब को लेकर AISMJWA पुनः आंदोलन करेगाण्श्री   मिश्रा ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से आंदोलन हो या आपके ऊपर कभी कोई भी परेशानी हो या दुख तकलीफ आए आप सभी एक होकर संघर्ष करें क्योंकि मैं ही नहीं हम सभी आपके साथ हैं.

श्री मिश्रा ने कहा पूरे झारखंड में एक मात्र AISMJWA ही ऐसी संस्था है जो पत्रकारों के लिए 24 घंटा मुखर रहती हैण्उन्होंने कहा कि अब हमारी आवाज झारखंड से दिल्ली तक गूंजेगी, प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल बंटी ने कहा कि प्रीतम सिंह भाटिया अब हम सब की आवाज बनेंगे क्यूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपावली मनोहर ने धनबाद को तीन प्रमुख पदों से नवाजा है, वे बोले निश्चित तौर पर कहीं न कहीं उनको धनबाद पर पूरी आस्था है और उस आस्था को बनाए रखने के लिए आप सबको एकजुट रहना अति आवश्यक है, श्री जायसवाल ने सरकार हमारी आवाज सुने क्योंकि याचना नहीं अब रण होगा और अंजाम बड़ा भीषण होगा,

वे बोले अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर सितंबर को सभी जिलो में एक दिन एक समय एक दिवसीय धरना की घोषणा होगी जिसमें जल्द प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो या अन्य संगठन हों सभी एकजुट नजर आएंगे ऐसा प्रयास किया जायेगा, वे बोले कोई छोटा.बड़ा नहीं होता स्वतंत्र और निर्भय होकर पत्रकारिता करें डरने की कोई जरूरत नहीं.

प्रदेश सलाहकार हरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रिय अध्यक्ष ने हम सभी पर जो भरोसा जताया है उसे बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय कमेटी के सभी निर्देशों का पालन करते हुए सभी जिलों में पत्रकारहितों की रक्षा के लिए एक लंबी लड़ाई जारी रहेगी ।

धनबाद प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आप किसी भी अखबार,चैनल या पोर्टल से हों या फिर किसी भी संघ या संगठन से हो AISMJWA आपके हर दुख.दर्द में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा,

बोले आगामी 16 जुलाई 2023 को सिंदरी में होने वाले अभिनंदन समारोह में आप अपनी एकता का परिचय जरूर दे, आज के अभिनंदन समारोह में पत्रकार राकेश गुप्ता, गोविंद खेत्रपाल, रॉबिन दत्ता, पवन गुप्ता, योगेश प्रसाद, सतेंदर चौहान, करण कुमार, गुड्डू वर्मा, जॉन मिर्जा, कमलेश सिंह, हरेंद्र प्रसाद, मोहम्मद इजहार आलम, अंकित झा, मनोज साह, रविंद्र प्रसाद, विकास साहू, मनोज शर्मा, अभिमन्यु प्रसाद, सूरज कुमार, अंजन सिन्हा सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे.

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण साहू,ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमित साहू और महामंत्री सुनील साहू ने भी प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर गणेश मिश्रा का प्रेस क्लब पहुंच कर स्वागत किया है ।

Advertisements




Related posts

West Singhbhum : उत्पाद विभाग ने जगन्नाथपुर थाना के सहयोग से किया संयुक्त छापामारी..

admin

Saraikela : अभिप्रमाणित प्रेस रिलीज जारी करने में पुलिस क्यों करती है परहेज… जानिये पुरा मामला क्या है एपसी क्या कहते है विडियो देखे… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : डायन बिसाही के नाम पर 3 महिलाओं की बर्बरता पूर्ण हत्या का गवाह रहा रानाडीह गांव पहुंची पद्मश्री छुटनी महतो , कहा….. | Vananchal 24TV Live

admin