October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News The gift of cleanliness and cleanliness run by the Nagar Panchayat office in the school Two color campaign. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता का उपहार एवं स्वच्छता के दो रंग अभियान…

SARAIKELA NEWS :  नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता का उपहार एवं स्वच्छता के दो रंग अभियान…
Spread the love

नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता का उपहार एवं स्वच्छता के

दो रंग अभियान

सरायकेला। नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण झारखंड सरकार के निर्देशानुसार नगर पंचायत कार्यालय सरायकेला द्वारा इंद्रटांडी स्थित बाल विकास शिक्षा निकेतन विद्यालय में स्वच्छता का उपहार एवं स्वच्छता के दो रंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत कचड़े के स्रोत पृथक्करण से संबंधित विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर प्रबंधक महेश जारिका के द्वारा बच्चों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया गया। और बच्चों को गीले एवं सूखे कचड़े के विषय में बताया गया। कहा गया कि घर पर ही हरे और नीले डस्टबिन में अलग-अलग गीले और सूखे कचड़े को कर आगे के प्रसंस्करण के लिए नगर पंचायत सरायकेला के गाड़ियों में दिया जा सकता है। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पीआईयू रोहित, जीतू, एमएसडब्ल्यू सरायकेला के चंदन एवं पीएमसी से विशाल मौजूद रहे।

Related posts

पोटका थाना प्रभारी विनोद टुडू के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लोवाडीह एवं रानीकुदार गांव में छापामारी करके अवैध देशी शराब फैक्ट्री को ध्यस्त करते हुए 300 किलो महुआ जावा को किया नष्ट।

admin

आरडीएस पब्लिक स्कूल नामकुम में कारगिल विजय दिवस का 24 वें वर्षगांठ मनाया गया, तिरंगा मार्च सह वीर नारी सम्मान समरोह का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : आबकारी विभाग ने पुनीता जंगल में की छापामारी जावा और शराब जप्त….

admin