June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: BJP held a meeting regarding the Kharsawan assembly level event of MP sports competition... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सांसद खेल प्रतियोगिता के खरसावां विधानसभा स्तरीय आयोजन को लेकर भाजपा ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सांसद खेल प्रतियोगिता के खरसावां विधानसभा स्तरीय आयोजन को लेकर भाजपा ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में खरसावां डाक बंगला में खूंटी लोकसभा अन्तर्गत सांसद खेल प्रतियोगिता के खरसावां विधानसभा स्तरीय आयोजन को लेकर बैठक की गई। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार एवं खेल संघ के पदाधिकारी सहित सांसद प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विधानसभा स्तर पर तीरंदाजी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। तीरंदाजी प्रतियोगिता सांसद गोल्डन एरो तीरंदाजी प्रतियोगिता के नाम पर किया जाएगा। बैठक में सांसद खेल प्रतियोगिता हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई। जिसमें संरक्षक के रूप में श्रीमती मीरा मुंडा एवं अध्यक्ष विजय महतो को मनोनीत किया गया। साथ ही फुटबॉल के लिए टेक्निकल समिति में दिलदार अंसारी एवं रामनाथ महतो को मनोनीत किया गया।

Advertisements

और एथलेटिक हेतु सिकंदर महतो एवं सुमंत चंद्र महंती को मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कुछ समितियां बनाई गई। समितियों में भोजन समिति के हेतु सुधीर मंडल, चिकित्सा समिति हेतु अमित केसरी, प्रचार प्रसार समिति हेतु उदय सिंहदेव, टेंट एवं साउंड समिति में प्रभा मंडल को प्रभारी के रूप मनोनीत किया गया। प्रखंड प्रभारियों की भी घोषणा की गई। खरसावां प्रखंड हेतु होपना सोरेन एवं प्रशांत महतो, सरायकेला प्रखंड हेतु रामप्रकाश महतो एवं अशोक महतो, गम्हरिया प्रखंड हेतु विमल कुमार एवं अभिषेक आचार्य, खूंटपानी प्रखंड हेतू सुदामा हाईबुरु एवं सानो गोप एवं कुचाई प्रखंड हेतु मंगल मुंडा एवं लखीराम मुंडा को मनोनीत किया गया।

साथ ही निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 16 से 25 मार्च तक होगा। बैठक में संजय बासु, रामनाथ महतो उदय सिंहदेव, सिकंदर महतो, सुधीर मंडल, मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, प्रभाकर मंडल, होपन सोरेन, इंद्रजीत उरांव, सोनाराम कुमार, दुलाल स्वांसी, नयन नायक, अमित केसरी, प्रशांत महतो, सुमंत चंद्र महंती, उत्तम मिश्रा, जीत बाहन मंडल, नंदू पांडे, बिशकंठ प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

Rajnagar news :एम.जी.एस काली पूजा कमेटी(सिजुलता) द्वारा मां काली की पूजा अर्चना संपन्न।भक्तों ने माँ से की शुख शान्ति की कामना। | Vananchal 24TV Live

admin

Rajnagar news :राजनगर में दुर्गा महासप्तमी के दिन कलश यात्रा निकली गई एवं थाना प्रभारी के द्वारा फीता काट कर किया गया पूजा पंडाल का उद्घाटन

admin

सरायकेला:डिग्री कॉलेज बुरुडीह खरसावां में इंटर में शुरू हुआ नामांकन…

admin