October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक रामगढ़ सुर्खियां

नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू, कुजू में निकाली गई कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू, कुजू में निकाली गई कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

मां दुर्गा के महास्नान को लेकर मंगलवार को श्री श्री सार्वजनिक चैत्र दुर्गा पूजा समिति प्राचीन शिव- दुर्गा मंदिर कुजू द्वारा मां की डोली लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर ढोल नगाड़ा के साथ कुजू बड़ा छठ तालाब पहुंची. यहां पंडित भैरव गांगुली, कंचन चक्रवर्ती, धीरेन मुखर्जी, विराज पंडा, गौरव पंडा के द्वारा माता का महास्नान कराया गया. जहां पर माता स्वरूप केले के पौधे का विधि-विधान से पूजन किया गया. इसके बाद सभी लोगों ने जल तथा केले के पौधे को लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया. मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने शंख बजाकर और ढाक व घंटे की मंगलध्वनि के साथ मां का स्वागत किया बाद में सप्तमी को लेकर नवपत्रिका प्रवेश, कलश स्थापना, आंखीदान, प्राण प्रतिष्ठा सहित कई धार्मिक अनुष्ठान कराया गया. इस मौके पर पूजा समिति के सदस्यगण, ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

Advertisements




Related posts

Saraikela News : आदित्यपुर की बेटी नंदिनी सुमन ने दादा एवं पिता का बढ़ाया मान.. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : इग्नू के प्रमोशनल मीटिंग का हुआ आयोजन…

admin

Rajnagar : बीआरसी में प्रखंड स्तरीय रसोई प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतियोगिता में बनकटी विजेता एवं बड़ा कादल उपविजेता… | Vananchal 24TV Live

admin