June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

विनय अग्रवाल गुट ने उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के सुख – दुख में साथ रहने का वादा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

विनय अग्रवाल गुट ने उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के सुख – दुख में साथ रहने का वादा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

चेंबर भवन में आगामी 2 अप्रैल 2023 को होने वाले रामगढ़ चैंबर्स आफ कमर्स इंडस्ट्री के कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर विनय कुमार अग्रवाल गुटके प्रत्याशियों ने जोरदार तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। विनय कुमार अग्रवाल गुट के प्रत्याशियों ने टायर मोड, रामगढ़ कॉलेज गेट, बिजुलिया, सुभाष चौक, कुजू, ट्रांसपोर्ट नगर, सारूबेड़ा एवं घाटो जाकर वहां के व्यापारियों व्यवसायियों चेंबर सदस्यों से मुलाकात की गई। व्यवसायियों के सुख दुख में साथ रहने करने की बात कहते हुए अपने पक्ष में वोट करने की अपील की गई।

वहीं कुजू ट्रांस्पोर्ट सारूबेड़ा एवं घाटों के व्यवसायियों ने विनय गुट को भारी मतों से विजय बनाने का आश्वासन दिया गया। विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पूरे झारखंड के सभी क्षेत्रों में अपना एक अलग स्थान रखता हैं। यहां के अध्यक्ष पदाधिकारी गण एवं सदस्य व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी का नतीजा है कि रामगढ़ अपने व्यापारियों के हितों की रक्षा कर पा रहा हैं। व्यापारियों के हर दुख सुख में उनके साथ खड़ा रहता हैं। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिन पहले रामगढ़ चैंबर्स के नेतृत्व में पहली बार बिजली की समस्या एवं राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर उग्र आंदोलन क्या गया था।

आगे भी व्यापारियों की समस्या को लेकर संबंधित विभाग से हम लोग उनकी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाएंगें। इस गुट से खड़े प्रत्याशियों ने कहा कि व्यापारियों को विकास के मामले में उपेक्षित नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर चेंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह आनंद अग्रवाल मनजी सिंह,पंकज प्रसाद तिवारी, रविन्द्र कुमार साहू,विनय कुमार अग्रवाल, अमरेश गणक,गोपाल शर्मा,मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानू,संतोष तिवारी, इंद्रपाल सिंह सैनी,मुरारी लाल अग्रवाल, दिनेश पोद्धार अशोक कुमार सिंह,जयप्रकाश सिंह,मनजीत सहानी एवं सरोज कुमार सिंह उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Saraikela जेल इंटर्नशिप कैम्पेन के तहत मंडल कारा सरायकेला में कार्यक्रम हुआ आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बादल पत्रलेख… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : जूपिटर सीमेंट के लिए अधिग्रहित जमीन को किस नियम के तहत श्री सीमेंट को किया गया हस्तांतरित,डीसी से मांगी गई जानकारी…. | Vananchal 24TV Live

admin