October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

ट्रेन सर्विस होगी नमो भारत लोकल या मोनो रेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को दिखाए गए हरी झंडी … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ट्रेन सर्विस होगी नमो भारत लोकल या मोनो रेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को दिखाए गए हरी झंडी … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (20-10-2023) को देश की पहली रैपिड रेल (Rapid Rail) को हरी झंडी दिखाए गए। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। अब इस ट्रेन के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की ट्रेनों को नमो भारत (Namo Bharat) के नाम से किया गया।

अब नमो भारत के नाम से जानी जाएगी रैपिड रेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को दिखाए गए हरी झंडी, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हैं भारत की पहली रैपिड रेल भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड रेल बेस्ड रीजनल सर्विस क्षेत्रीय रेल अब नमो भारत के नाम से जानी जाएगी। ये सर्विस क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरीडोर पर चलेगी। इसका उद्देश्य NCR के कई प्रमुख शहरी नोड्स को दिल्ली से जोड़ना हैं।

पहले खंड में 5 स्टेशन आएंगे  :

नमो भारत लोकल या मोनो रेल जैसी ट्रेन सर्विस होगी। इसका पहला फेज दिल्ली से मेरठ के बीच चलाया जा रहा हैं। इसकी कुल लंबाई 82 किमी हैं। जिसमें 14 किलोमीटर दिल्ली औंर 68 किलोमीटर यूपी में बन रहा हैं। पहले चरण में 17 किलोमीटर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई औंर दुहाई डिपो, ये 5 स्टेशन हैं। उद्घाटन के बाद 21 अक्टूबर 2023 से इसे जनता-जनार्दन के लिए खोल दिया जाएगा।

हाईटेक कोच के साथ डिजिटल स्क्रीन :

रैपिड रेल में रिकलाइनर सीटों के साथ हाईटेक कोच में डिजिटल स्क्रीन भी लगाई गई। स्क्रीन पर यात्री ट्रेक की स्पीड, रुट और मौजूदा जगह को आसानी के साथ देख सकेंगे। ट्रेन में दो तरह के कोच बनाए गए हैं। एक स्टेंडर्ड और दूसरा प्रीमियम। स्टेंडर्ड कोच में 75 और प्रीमियम कोच में 62 लोगों की बैठने की सुविधा हैं।

क्या होगी नमो भारत की स्पीड  :

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS रूट की दूरी को 01 घंटे से भी कम समय में तय करने की योजना है। इसी पर चलने वाली ट्रेनों की मैक्सिमम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा और ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी।

कितना होगा रुपए किराया  :

रैपिड रेल के किराए की बात करें तो स्टेंडर्ड कोच में सफर करने के लिए आपको कम से कम 20 रुपए देने होंगे। वही प्रीमियम कोच में 40 रुपए लगेगें। स्टेंडर्ड कोच की तुलना में प्रीमियन कोच में सफर करने के लिए दोगुना भुगतान करना होगा। यात्रियों को गाजियाबाद से दुहाई जाने के लिए 30 रुपए देने होगे। गुलधर के दुहाई डिपो जाने के लिए 30 रुपए पैसे औंर दुहाई से दुलाई डिपो जाने के लिए 20 रुपए पैसे देने होगे। यह स्टेंडर्ड कोच का किराया हैं। प्रीमियम के लिए आपको इसका दोगुना किराया चुकाना होगा।

कितनी देर में पहुंचेगे साहिबाबाद से दुहाई डिपो  :

साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक पांच स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर रैपिड रेल 30 सेकेंड के लिए रुकेगी। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक रैपिड रेल मात्र 12 मिनट में पहुंच जाएगी।

Advertisements




Related posts

री और डिनपुइया ने लोयोला में जमशेदपुर एफसी के ग्रासरूट स्कूल का दौरा किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मत्स्य कच्छप के रूप में हुआ महाप्रभु श्री जगन्नाथ एवं अग्रज बलभद्र का हुआ वेष श्रृंगार; दर्शन कर भक्तों ने की पूजा अर्चना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जारी आमरण अनशन में 13 शामिल होंगे जिले के तमाम जेटेट सफल सहायक अध्यापक; बैठक कर बनी रणनीति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin