August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The winning teams were awarded in the volleyball competition... कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीमों का किया गया पुरस्कृत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीमों का किया गया पुरस्कृत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । प्रखंड स्तरीय सहाय योजना के तहत आयोजित फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। 23 जनवरी से प्रारंभ प्रखंड स्तरीय सहाय योजना खेल प्रतियोगिता सरायकेला प्रखंड के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जा रहा था। खेल के दौरान फुटबॉल और वाॅलीबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फुटबाल में बालक वर्ग की विजेता मुड़कुम पंचायत की टीम रही जबकि उपविजेता सीनी पंचायत की टीम बनी। बालिका वर्ग फुटबॉल में नुआगांव पंचायत की टीम विजेता रही जबकि ईटाकुदर पंचायत की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग की विजेता कमलपुर की टीम रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला सनद आचार्य, मुड़कुम पंचायत की मुखिया और नुवागांव पंचायत की मुखिया के द्वारा मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता प्रखंड स्तर पर आयोजित की जा रही है जिसके पश्चात विजेता टीम के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी से होना है। जिनमें विजेता टीम के प्रतिभागी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में किया जाएगा।

Advertisements




Related posts

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पूजा आराधना देते हैं संस्कार और संस्कार ही व्यक्ति को महान बनाता है… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने घर पहुंच कर छऊ ढोल वादक गुरु मंगला मुखी का जाना हाल; दी सहारे की नई बैसाखी .  . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin