October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू…

रामगढ़:कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू…
Spread the love

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

जिले के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के पंडित लीलाधर शर्मा ने शारदीय नवरात्र पूजन के यजमान रवि खोसला एवं उनकी पत्नी रीतु खोसला से कलश स्थापना कराने के बाद विधिवत पूजन आरंभ किया।

नौ दिवसीय इस शारदीय नवरात्र अनुष्ठान के अवसर पर माता वैष्णों देवी मंदिर सहित पूरे मंदिर परिसर को फूलों एवं विद्युत सज्जा कर आकर्षक बनाया गया। रविवार की सुबह पांच बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर भक्तों के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। माता के भक्तों की भीड़ को देखते हुए पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए।

पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव और महासचिव महेश मारवाह के अलावे बिरादरी के सभी सदस्य शारदीय नवरात्र के अवसर पर आगामी 21 अक्तूबर 2023 को माता की चौकी एवं 23 अक्तूबर 2023 को होने वाले भंडारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

Related posts

SARAIKELA NEWS : श्रद्धा भाव के साथ सरायकेला में हुई माता महाकाली की पूजा…

admin

एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर देश के युवाओं/भावी मतदाताओं को ईएलसी के संबंध में दी जानकारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

500 छठव्रतीयों में आटा,मिट्टी के चूल्हा बनाने का सामग्री वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin