June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:भव्य कलश यात्रा के साथ हुई श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब में नवरात्रि प्रतिपदा कलश स्थापना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:भव्य कलश यात्रा के साथ हुई श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब में नवरात्रि प्रतिपदा कलश स्थापना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब 6lf हरिओम नगर द्वारा पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार की उपस्थिति में नवरात्र प्रतिपदा कलश स्थापना के पावन अवसर पर कलश स्थापना हेतु सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा आयोजित किया गया। कलश यात्रा 6lf दुर्गा पूजा पंडाल से निकलकर के चित्रकूट घाट नगीना पूरी होते हुए पुन: पूजा पंडाल परिसर में पहुंचा। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने माथे पर मिट्टी का कलश लेकर नदी घाट से जल भरकर के पूजा पंडाल तक लाकर संपूर्ण विधि विधान के साथ कलश स्थापना संपन्न किये।
इस वर्ष मां भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा एनाकोंडा सांप के थीम पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। एनाकोंडा जब अपना मुंह खोलेगा तब श्रद्धालु पूजा पंडाल परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। एनाकोंडा सांप का मुंह खोलना एवं बंद करना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। पूजा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सप्तमी, अष्टमी एवं महानवमी को श्रद्धालुओं के लिए भोग एवं भंडारे का आयोजन करेगी।

यात्रा में मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, महासचिव रमाशंकर पांडे, सुभाष चंद्र बोस, गोपाल सिंह राजपूत, दारा सिंह, लाइसेंसी प्रवीण कुमार पांडे, उज्जवल कुमार, सुजीत आनंद, हरे राम चौधरी, बीके चौरसिया, पंकज कुमार, विनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार वत्स, उज्जवल कुमार, अरविंद पांडे, राकेश कुमार दीपू, विजय झा, रवि कुमार, कुंदन पांडे, डीएन सिंह, विनय झा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, विष्णु कुमार, अभिजीत कुमार, अभिषेक अरुण एवं प्रधान आचार्य के रूप में बनारस से पधारे पंडित बंशीधर पांडे उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:इंडिपेंडेंस डे ट्रॉफी से सम्मानित हुए हेमसागर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : सामुदायिक भवन सह बार भवन का मरम्मति कार्य प्रारंभ होने से अधिवक्ताओं में हर्ष…

admin

Ranchi सरकारी व गैरसरकारी संस्थानो में फहराया गया तिरंगा झंडा नामकुम । प्रखण्ड के सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस । टाटीसिलवे स्थित ई ई एफ यूनियन कार्यालय सह एक्यूप्रेसर परिषद झारखंड शाखा के परिसर में झंडोतोलन कार्यक्रम के साथ साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना भी किया गया । मौके पर कोंग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा डॉ मधुसूदन पाण्डेय सहायक डॉ नरेश महतो डॉ बलराम महतो सरस्वती देवी प्रिया कुमारी संदीप पांडेय समेत कई लोग शामिल रहें । फोटो 1 Arjun kumar

admin