August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News : Chhotanagpur Law College top rank in NAAC grading in the state.... कोयलांचल झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi News : राज्य में छोटानागपुर लॉ कॉलेज नैक ग्रेडिंग में टॉप रैंक…. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : राज्य में छोटानागपुर लॉ कॉलेज नैक ग्रेडिंग में टॉप रैंक…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

रांची ब्यूरो : राज्य के छोटानागपुर लॉ कॉलेज नैक ग्रेडिंग में टॉप रैंक  । राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (एचआरडीसी) ने 2.88 स्कोर के साथ बी++ ग्रेड दिया है। इसके साथ ही छोटानागपुर लॉ कॉलेज टॉप रैंक पर पहुंच गया है, झारखण्ड में क्योंकि अभी राज्य में किसी और संस्थान को बी $$ ग्रेडिंग नहीं मिला है। बताते चलें कि मूल्यांकन में तीन प्वाइंट रहने पर ए ग्रेड देने का प्रावधान है। लेकिन, 2.88 अंक लाकर मामूली 0.12 प्वाइंट से पिछड़ जाने के चलते ए ग्रेड नहीं मिल सका। बताते चलें कि 7 बिंदुओं पर नैक की टीम ने 10 और 11 नवंबर को मूल्यांकन किया था। इसमें चार बिंदुओं पर कॉलेज प्रबंधन मजबूत स्थिति में था, जिसके कारण अधिक प्वाइंट मिले हैं।

Advertisements


कॉलेज को मिले प्वाइंट में इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, लाइब्रेरी व मूट कोर्ट शामिल है। वहीं 3 बिंदुओं पर कॉलेज की स्थिति कमजोर रही, इस कारण ए ग्रेड की ओर बढ़ने से कॉलेज को रोक दिया। इनमें प्रोजेक्ट, रिसर्च वकंसलटेंसी शामिल है। बताते चलें कि प्रिंसिपल डॉ. पंकज चतुर्वेदी के कार्यकाल में कॉलेज अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। नैक मूल्यांकन टीम के चेयरमैन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पंजाब के वीसी परमजीत जायसवाल थे। वहीं सदस्यों में प्रो. शिव दत्त शर्मा, स्मिता वैद्य हैं।

Advertisements

रांची विवि को सीएन लॉ कॉलेज नैक ग्रेडिंग में पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं राज्य के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स कॉलेज से भी ग्रेडिंग मामले में आगे निकल चुका है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची का अभी मूल्यांकन बाकी है। बिहार की चाणक्य लॉ विवि भी नैक ग्रेडिंग में सीएन लॉ कॉलेज से पीछे है।

संस्थान की सटीक जानकारी :

नैक रेटिंग से संस्थान की सही जानकारी मिलती है। छात्रों को संस्थान के बारे में पूरी और स्पष्ट जानकारी मिलती है। नैक ग्रेडिंग के जरिए छात्र अपने लिए बेहतर कॉलेज तलाश कर सकते हैं।

इस बार 17 प्वाइंट अधिक :

नैक ने सीएन लॉ कॉलेज का वर्ष 2016 में मूल्यांकन किया था, तब कॉलेज को 2. 71 प्वाइंट मिले थे। वहीं पांच दिन पहले हुए मूल्यांकन में 2.88 अंक मिले हैं, जो पिछले मूल्यांकन से .17 अधिक है।

Advertisements




Related posts

चांडिल कदमडीह में महिषासुर वध नृत्य नाटिका होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS :हेंसल में भाजपा कार्यकर्तओं ने मनाया प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो का जन्मदिन। | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : नम्या स्माईल फ़ाउंडेशन द्वारा HDFC बैंक साकची में वर्ल्ड फिजिकल थेरेपी डे मनाया गया… | Vananchal 24TV Live

admin