June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
300 bikes engulfed in flames News Palamu: Massive fire in TVS showroom showroom owner's mother dies due to suffocation. क्राइम झारखण्ड पलामू

Palamu : टीवीएस शोरूम में भीषण आग,आग की तेज लपटों में 300 बाइक खाक, दम घुटने से शोरूम मालिक की मां की मौत….. | Vananchal 24TV Live

Palamu : टीवीएस शोरूम में भीषण आग,आग की तेज लपटों में 300 बाइक खाक, दम घुटने से शोरूम मालिक की मां की मौत….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

टीवीएस शोरूम में भीषण आग,आग की तेज

लपटों में 300 बाइक खाक, दम घुटने से शोरूम

मालिक की मां की मौत…..

Palamu  : डालटनगंज के दो नंबर डाउन स्थित टीवीएस शोरूम में रात को भीषण आग लग गई. इस घटना में करीब 300 बाइक जलकर खाक हो गई है. वहीं दम घुटने से शोरूम के मालिक की मां की मौत हो गई है. कई लोग जख्मी भी हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग की लपटें सुबह तक देखी जा रही है, हालांकि उस पर काबू पाया जा रहा है.

Advertisements

 

जानकारी के अनुसार आग बीती रात करीब 11 बजे के आसपास लगी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इस अगलगी की घटना में शोरूम मालिक सतीश कुमार साहू की वृद्ध माँ ने दम तोड़ दिया, वहीं 300 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई.

Advertisements

 

शोरूम के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर है. करीब 3 तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह जल गया है. इस अगलगी की घटना में सतीश कुमार साहू की माता का दम घुटने से गंभीर हो गई. उन्हें डालटनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रिम्स पहुंचने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अगलगी की घटना की जानकारी देने जैसे ही वृद्ध महिला ऊपर गई, जहरीले धुएं की चपेट में आ गई. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि आग इतनी भयावह थी कि पांच दमकल की टीमों को लगना पड़ा. इसमें लातेहार से आई दमकल टीम की भूमिका काफी सराहनीय रही है. घटना की जानकारी लेने शुक्रवार की सुबह प्रदेश के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे हैं.

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : नीमडीह पुलिस की ओर से सबर बस्ती में किया गया उपहार का वितरण….

admin

Saraikela महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान; वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग; मजबूरन यात्री ट्रेन के नीचे से होते है आर पार…

admin

RAJNAGAR NEWS : राजनगर सीएचसी में 18 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य मेला।सभी प्रकार के रोगियों का होगा चिकित्सय जाँच: डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम

admin