June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The Deputy Commissioner heard the problems of 40 complainants in the Janata Darbar; Instructions given for quick execution. कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : उपायुक्त ने जनता दरबार में 40 फरियादियों की सुनी समस्या; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश….

Saraikela : उपायुक्त ने जनता दरबार में 40 फरियादियों की सुनी समस्या; त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश….
Spread the love

उपायुक्त ने जनता दरबार में 40 फरियादियों की सुनी समस्या;

त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश….

सरायकेला Sanjay । जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित कर जिले के दूर-दराज गाँव/शहर से आए लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से लगभग 40 फरियादी आवेदन के माध्यम से अपनी-अपनी समयाओ से उपायुक्त को अवगत कराया। जिनमे भूमि सम्बन्धित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धित मामले, श्रम विभाग सम्बन्धित मामले, सड़क निर्माण एवं अन्य कई मामले आए। जनता दरबार में उपायुक्त ने कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। वही कई मामलो के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित कर उक्त मामले की नियमसंगत त्वरित निष्पदान करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजनमानस के रोजमर्रा की समस्याए, योजना सम्बन्धित एवं स्वास्थ्य सम्बन्धित मामलो को यथाशीघ्र निष्पादन करें पदाधिकारी ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक़्कर ना लगाना पड़े।

Related posts

चार दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण के समापन पर डीएसई पहुंचे बीआरसी सरायकेला, कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : सदर अस्पताल में हर माह करोड़ों खर्च के बावजूद भी मरीजों को सुविधाएं मयस्सर नहीं : मनोज कुमार चौधरी…

admin

SARAIKELA NEWS : फातिमा नूरी मदरसा के बच्चों के बीच भोजन एवं मिठाई का हुआ वितरण….

admin