June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi: Maintaining law and order and security of the general public is our priority the new DGP Ajay Kumar Singh ... कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

आम जनता की सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता नए डीजीपी अजय कुमार सिंह … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

आम जनता की सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता नए डीजीपी अजय कुमार सिंह … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

रांची ब्यूरो (ए के मिश्र) :  झारखंड के नये डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण करते हुए संवाददात से बातचीत करते हुए कहा कि आम जनता की सुरक्षा और विधि व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता है। 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह पदभार ग्रहण करने के बाद संवाददाता से बात करते हुए कहा की क्राइम कंट्रोल और लोगों की सुरक्षा और विधि व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।राज्य में जो चुनौतियां हैं, उसका सामना करेंगे, विधि व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम के लिये हर संभव प्रयास करेंगे।राज्य के लोगों को पुलिस की सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इस दिशा में अधिक प्रयास रहेगा ।

Advertisements

संवाददाता को बताया कि राज्य से अपराध और नक्सल को खत्म किया जायेगा ।राज्य में नक्सलियों के खिलाफ जो अभियान चल रही है, राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की सहायता से कई नक्सल ऑपरेशन चलाकर काफी हद तक नक्सलियों के कब्जे वाले कोर एरिया तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली है,और यह अभियान लगातार चलता रहेगा। जनता का विश्वास और उम्मीदों पर सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहेंगे। राज्य में अमन चैन कायम करने, विधि व्यवस्था दुरुस्त करने और कानून का राज स्थापित करने के लिए सदैव काम करते रहेंगे। पदभार ग्रहण करते ही गुलदस्ता एवं बधाइयां देने का ताता लगा हुआ है।

Advertisements




Related posts

आईजी पंकज कंबोज ने की समीक्षात्मक बैठक, 15 मार्च से पहले पेंडिंग कार्य पूरा करने और पंजी अपडेट करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:आप सही हैं तो फिर इडी से क्यों भागते फिर रहे हैं सीएम साहब: मरांडी…

admin

महानवमी पर सनातन दल के द्वारा भव्य 513 कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin