June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
25 pilgrims from the minority community left for Ajmer Sharif... News Saraikela: Under the Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के 25 तीर्थयात्री अजमेर शरीफ के लिए हुए रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के 25 तीर्थयात्री अजमेर शरीफ के लिए हुए रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । जिला समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के 25 तीर्थ यात्रियों को अजमेर शरीफ ले जा रही तीर्थ यात्री बस को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार एवं जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि सरकार की यह योजना उन गरीबों की धार्मिक भावनाओं को तृप्त करने के लिए है जो आर्थिक अभाव से देश के पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन से वंचित हैं।

Advertisements

उन्होंने सर्वधर्म समभाव के तहत सभी धर्मों के अनुयायियों के लिए राज्य सरकार की इस योजना की सराहना की। वही अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह का जियारत करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने यात्रियों से विश्व शांति के लिए ख्वाजा के दरबार में प्रार्थना करने की अपील की। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 25 दर्शनार्थी जिला समाहरणालय से रांची के लिए रवाना हुए। यह टीम रांची से आगरा के लिए एक विशेष ट्रेन से रवाना होगी। अजमेर, आगरा और फतेहपुर सीकरी का दौरा कर 21 फरवरी को सरायकेला लौटेगी। कार्यक्रम में डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, जिला खेल विभाग से रविंद्र प्रधान, रविंद्र पड़िहाड़ी, कुशो मिंज, भूटान स्वांशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

नदी में डूबकर पंचायत सेवक रमेश सोय के निधन, सरकारी महकमे में शौक की लहर, मृतक के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा अयोजित कर दी गई श्रद्धांजली …

admin

Saraikela : नृत्य उत्सव में नेशनल ज्यूरी में शामिल रहे सरायकेला के गुरु तपन कुमार पटनायक…

admin

Saraikela झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ने 1820 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

admin