June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

कांग्रेस, झामुमो एवं राजद कार्यकर्ताओं की चैनगडा में हुई संयुक्त बैठक, जन समस्याओं पर हुई चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

कांग्रेस, झामुमो एवं राजद कार्यकर्ताओं की चैनगडा में हुई संयुक्त बैठक, जन समस्याओं पर हुई चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

कांग्रेस का उद्देश्य ही ग्रामीणोें की समस्याओं का समाधान करना हैं अंबा प्रसाद…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

Advertisements

चैनगडा गांव में देर शाम पूर्व पतरातू प्रखंड प्रमुख फोचवा देवी के आवास में कांग्रेस, झामुमो एवं राजद के सक्रीय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद शामिल हईं। बैठक में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से विधायक अंबा प्रसाद को अवगत कराया गया। सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर जल्द समाधान करने का विधायक ने आश्वासन दिया गया।

बैठक के दौरान ग्रामीण महिला-पुरूष ने भी अंबा प्रसाद को कई समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसपर अंबा प्रसाद ने कई समस्याओं का आॅन द स्पाॅट समाधान कराया गया। कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य ही क्षेत्र का चहुंमुखी विकास व जन समस्याओं का समाधान करना हैं। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जात की नहीं जमात की राजनीति करता है, इसमें सभी वर्गों को एक समान मान-सम्मान दिया जाता है।

यही कारण है कि दिन-प्रतिदिन कांग्रेस से दर्जनों लोग जुड़े रहे हैं। मौके पर पतरातू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, मो. हसीब, डॉ. अत्ताउल्लाह, अंजन प्रसाद, झामुमो नेता इमामुल हक, राजेश बेदिया, जीतराम बेदिया, शिवनारायण बेदिया, अब्दुल गफ्फार, महादेव बेदिया राजद, अब्दुल कुद्दुस, मो. रफी उल्लाह, कामेश्वर बेदिया, संदीप उरांव, अंगद करमाली, दीपक करमाली, शंभू बेदिया, दिलीप बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, गणेश तूरी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

Saraikela : जेल अधीक्षक ने देर रात्रि मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, नशे की हालत में मिले हवलदार की शिकायत की एसपी से… | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchai : स्कूल बस के चपेट में आने से रिम्स के डॉक्टर की घटना स्थल पर मौत…

admin

विवाह निबंधन को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin