October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़ : ड्रग्स कारोबार से जुड़े दो फिरार अभियुक्तों को भुरकुंडा पुलिस ने भेजा जेल…

रामगढ़ :  ड्रग्स कारोबार से जुड़े दो फिरार अभियुक्तों को भुरकुंडा पुलिस ने भेजा जेल…
Spread the love

ड्रग्स कारोबार से जुड़े दो फिरार अभियुक्तों को भुरकुंडा पुलिस ने भेजा जेल…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

ड्रग्स कारोबार से जुड़े दो फिरोरियों को गिरफ्तार कर भुरकुंडा पुलिस ने शनिवार को नयायिक हिरासत में भेजा हैं। जानकारी के अनुसार ड्रग्स बेचने के नामजद अभियुक्त गुड्डू गिरी व राहुल गिरी अक्टूबर 2022 से फरार चल रहे थें। गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा पुलिस ने सेंट्रल सौंदा स्थित उनके आवास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। रामगढ़ जिले के पतरातू (भुरकुंडा) कांड संख्या 188/22, धारा 8/21बी/22बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामले पर ओपी प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि कोयलांचल में इन दिनों ड्रग्स का कारोबार काफी तेजी से बढ़ा है।

इसमें ज्यादातर युवा नशा व पैसे कमाने के चक्कर में इस दलदल में फंस रहे हैं। दोनो अभियुक्तों के पकड़े जाने से इस कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगों के पकड़े जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ड्रग्स का कारोबार नहीं होने दिया जायेगा। पुलिस इस कारोबार से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है। पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

सरायकेला:सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मना गुरु पूर्णिमा उत्सव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़ : फरार अभियुक्त को भुरकुंडा पुलिस ने भेजा जेल…

admin

सरायकेला:सड़क निर्माण और डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर हुदू राजनगर के ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin