June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में चल रही महालक्ष्मी पूजन समारोह में हुई खेलकूद प्रतियोगिता; सफल प्रतिभागी हूए सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में चल रही महालक्ष्मी पूजन समारोह में हुई खेलकूद प्रतियोगिता; सफल प्रतिभागी हूए सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में रही तीन दिवसीय महालक्ष्मी पूजा समारोह के दूसरे दिन नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर के बड़े-बड़े लड़के लड़कियों के लिए आकर्षक विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्राम के बच्चों ने फेंक कर बाल्टी में गेंद भरो प्रतियोगिता में वरुण प्रधान प्रथम व अमित सरदार को द्वितीय स्थान, फ़ेंक कर थाली में सिक्के भरो प्रतियोगिता में आशीष प्रधान ने कब्जा जमाते हुए महालक्ष्मी ट्रॉफी अर्जित किया।

वहीं ब्लैक बोर्ड रैस प्रतियोगिता में बिना हाथ उठाए दिए गए चित्र को ड्रॉ करने में मौसमी प्रधान ने सफलतापूर्वक चित्र ड्रॉ कर जीत हासिल की। नृत्य प्रतियोगिता में चांदनी ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। म्यूजिकल चेयर रेस में टुकटुक प्रथम एवं आसंगी आदित्यपुर की रहने वाली परी कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किये। सबसे पसंदीदा हांडी फोड़ प्रतियोगिता में कुलदीप प्रधान प्रथम, जबकि आसंगी (आदित्यपुर) निवासी परी कुमारी ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया।

बिस्किट रैस में वरुण प्रधान और गीत संगीत में दर्शकों का मनमोह लेने वाली अपनी सुरीली आवाज से जगन्नाथपुर के उभरते नन्हे कलाकार लिली की गायकी ने अपने मनपसंद गीतों की सुंदर प्रस्तुति देते हुए पुरस्कार ग्रहण किया। जबकि द्वितीय स्थान परी कुमारी को मिला। इन आउट प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रधान को प्रथम एवं लिली प्रधान को द्वितीय स्थान प्राप्त हुए। सभी सफल हुए प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार से नवाजा गया एवं प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार आयोजन समिति के फूलचंद प्रधान ने प्रदान कर बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन देवीदत्त प्रधान ने किया। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिए जब भी मौका मिले, बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। मौके पर पूजा के संयोजक दिनेश प्रधान, देवीदत्त प्रधान, वशिष्ठ प्रधान, दामोदर प्रधान, सहदेव सरदार, रामकुमार ग्वाला, अर्जुन प्रधान, मिहिर प्रधान, सहदेव सरदार, अरुण प्रधान, सीताराम प्रधान, नागेश्वर प्रधान, दिलीप प्रधान, कमलेश प्रधान, रासु प्रधान, गोविंद प्रधान, प्रदीप प्रधान, बासुदेव प्रधान, गोपीनाथ प्रधान समेत सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने घर पहुंच कर छऊ ढोल वादक गुरु मंगला मुखी का जाना हाल; दी सहारे की नई बैसाखी .  . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सेंगल ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खरसावां जन वितरण संघ के पीडीएस दुकानदारों की बैठक, क्लोजिंग के नाम पर राशन की भारी कटौती, डिलर अनाज बाटने में असमर्थ, पीडीएस दुकानदार परेशान-नरसिंह नारायण सिंहदेव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin