August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

टाइगर जयराम महतो की रिहाई को लेकर कांड्रा मोड़ को सैकड़ों की संख्या में झारखंडी खतियानी भाषा संघर्ष समिति के लोगों ने जाम … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

टाइगर जयराम महतो की रिहाई को लेकर कांड्रा मोड़ को सैकड़ों की संख्या में झारखंडी खतियानी भाषा संघर्ष समिति के लोगों ने जाम … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

कांड्रा : सरायकेला जिला के कांड्रा मोड़ स्थित टोल के पास गुरुवार की शाम टाइगर जयराम महतो की रिहाई को लेकर कांड्रा मोड़ को सैकड़ों की संख्या में झारखंडी खतियानी भाषा संघर्ष समिति के लोगों ने जाम कर दिया। जिससे सैकड़ों छोटे- बड़े वाहन इस जाम में फंस गए। वही स्थानीय पुलिस ने लोगों से जाम खोलने की अपील की लेकिन कोई भी टस से मस नहीं हुए।

Advertisements

वही लोगों ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए चारों तरफ टायर जलाकर सड़क को दोनों ओर बाधित कर दिया। आपको बताते चलें कि गुरुवार को रांची में नियोजन नीति के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए छात्रों ने भी पुलिस पर पथराव किया था। जिसके बाद छात्र नेता टाइगर जयराम महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि छात्र 60- 40 के नियोजन नीति को लेकर विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में छात्र गुरुवार को विधानसभा घेराव करने जुटे थे। जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर छात्र आक्रोशित हो उठे। जहां छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चार्ज करनी पड़ी। इसके जवाब में छात्रों ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए। फिलहाल सड़क जाम पर बैठे झारखंडी खतियानी भाषा संघर्ष समिति के लोगों से पुलिस जाम हटाने की अपील कर रही है।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:जेटेट पास सहायक अध्यापक की जिला कमेटी ने झामुमो जिलाध्यक्ष से मिलकर सौंपा ज्ञापन…

admin

दुमका:शिक्षक दिवस के मौके पर शास्त्री स्मारक मध्य विद्यालय में शिक्षाविद हरेंद्र प्रसाद यादव को किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAMGARH :एक कुशल व्यवहार तथा मृदुभाषी व्यक्ति हैं प्रदीप कुमार शर्मा  . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin