August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: 47 SIs promoted from ASI to SI received citation; DIG participated in the passing parade. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

एएसआई से एसआई में प्रोन्नत हुए 47 एसआई को मिला प्रशस्ति पत्र; पासिंग परेड में शामिल हुए डीआईजी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

एएसआई से एसआई में प्रोन्नत हुए 47 एसआई को मिला प्रशस्ति पत्र; पासिंग परेड में शामिल हुए डीआईजी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay : जिले के दुगनी स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को पासिंग परेड का आयोजन किया गया। जिसमें 8 सप्ताह के प्रोन्नतिचर्या प्रशिक्षण प्राप्त कर एएसआई से एसआई रैंक में प्रोन्नत 47 पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक सिंहभूम कोल्हान क्षेत्र अजय लिंडा एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पासिंग परेड का निरीक्षण किया। पासिंग परेड में मुख्य रूप से उपस्थित कोल्हान के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय लिंडा ने सभी प्रशिक्षित सब इंस्पेक्टर अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने कार्यस्थल और दैनिक जीवन में अमल में लाएं। अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा वफादार रहें।

Advertisements

जब तक नौकरी में हैं अनुशासित रहें। एसपी आनंद प्रकाश ने एसआई रैंक में प्रोन्नत सभी पुलिस पदाधिकारियों से निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की बात कही। दो महीने तक चले प्रशिक्षण शिविर में पुलिस पदाधिकारियों को आंतरिक एवं बाह्य स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पासिंग परेड में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरायकेला की छात्राओं द्वारा मनमोहक बैंड का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार, सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक सिंहभूम कोल्हान क्षेत्र अजय लिंडा द्वारा प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों तथा प्रशिक्षण को संचालित करने में विशेष योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Advertisements




Related posts

मुरुप में लघु सोलर जल मीनार की हुई मरम्मती…

admin

Saraikela News : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध ने हाथ में पकड़ाए थैले… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान, फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं कीटनाशक छिड़काव की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin