August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi: Farewell given to Class X students of Getalsud Saraswati Vidya Mandir... कोयलांचल झारखण्ड राँची सुर्खियां

गेतलसूद सरस्वती विद्या मंदिर के दशम वर्ग के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

गेतलसूद सरस्वती विद्या मंदिर के दशम वर्ग के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

अनगड़ा Arjun kumar : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गेतलसूद में बुधवार को समारोह आयोजित कर दसवीं कक्षा के भैया- बहनों को विदाई दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत एस के अग्रवाल, एके कर्ण, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, विजय चौधरी, आलोक जैन, शिवाजी सिंह, अजय नंदन, शिवेंद्र लाल प्रामाणिक व सरोज देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कक्षा नवम के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत गाये तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दसवीं के भैया- बहनों ने स्कूल में बिताये अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर मुखिया शांति मुंडा ने कहा कि जीवन में ज्ञान का महत्व सर्वोपरि है। अंक उतने ने मायने नहीं रखते। जितना ज्ञान रखता है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि समय बदल रहा है आप बच्चों पर दबाव नहीं डालें। आज के बच्चे स्वयं समझदार हैं। वे अपने से जो करना चाहते हैं उसे करने का मौका दें। सभी ने बच्चों को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।

Advertisements

सांइस लैब का हुआ उद्घाटन : इससे पूर्व विद्यालय परिसर में साइंस लैब का उद्घाटन हुआ। एस के अग्रवाल, विजय चौधरी, मुखिया शांति मुंडा, आलोक जैन, शिवाजी सिंह, शिवेंद्र लाल मानिक और प्रधानाचार्य सेवाराम महतो ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। सेवाराम महतो ने साइंस लैब की उपयोगिता बताते हुए कहा कि आवश्यक शिक्षण सामग्री रहने से बच्चों को प्रायोगिक शिक्षा आसानी से मिल जाती है। कहा की विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। मौके पर गौरीशंकर मुंडा, भोला महतो, जितेंद्र उरांव, आचार्य वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र महतो, विक्रम बैठा, प्रीति कुमारी, शिवशंकर महतो, रंजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

एक अक्टूबर 10 बजे एक घंटा श्रमदान राष्ट्र के नाम समर्पण दिवस पर 35 वार्डो मे 70 स्थानों में चला स्वच्छता अभियान, 11000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़ : सौंदा डी में रामलीला के तीसरे दिन रामायण पाठ का हुआ वाचन, श्रद्धालुओं की जुटी अपार भीड़, आकर्षक झांकी ने मोहा मन…

admin

सरायकेला:संघ के सचिव पवन उर्फ पिंटू के नेतृत्व में एसपी डॉ विमल कुमार का भव्य नागरिक अभिनंदन … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin