June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Special complaint camp set up by the Electricity Department regarding the problems of electricity... झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : बिजली की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग द्वारा लगाया गया विशेष शिकायत शिविर…

Saraikela : बिजली की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग द्वारा लगाया गया विशेष शिकायत शिविर…
Spread the love

बिजली की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग द्वारा लगाया

गया विशेष शिकायत शिविर…

सरायकेला Sanjay। बिजली बिल में सुधार सहित बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं की शिकायत को लेकर विद्युत विभाग द्वारा विशेष शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। गुड़ियाडीह के पावर सब स्टेशन स्थित जिला विद्युत कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किए गए उक्त शिविर में कुल 76 आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें बिलिंग में त्रुटि, खराब मीटर की समस्या, डुप्लीकेट बिल नहीं दिए जाने की समस्या, समय से मीटर रीडिंग नहीं किए जाने की समस्या सहित अन्य समस्याओं को लेकर शिविर में आवेदन प्राप्त किए गए। जिस पर विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित सहायक विद्युत अभियंता सरायकेला संदीप पासवान, कनीय विद्युत अभियंता सरायकेला माणिक चंद्र महतो, कनीय विद्युत अभियंता राजखरसावां गजेंद्र टोप्पो, कार्यालय सहायक समीर हांसदा एवं बिलिंग एजेंसी चंदन उपाध्याय द्वारा मामलों पर सुनवाई करते हुए कुल 45 मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। बताया गया कि आगामी 6 जनवरी को दोबारा इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का हश्रय, नशेड़ीयों अब राहगिरों पर कर रहें है आक्रमण,तीन नशेड़ियों ने जुगसलाई के एक युवक पर किया जानलेवा हमला युवक लहूलुहान । – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : बाबा केदारनाथ मंदिर का आकर्षक लुक दे रहा है हंसाहुड़ी श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल। | Vananchal 24TV Live

admin

आदित्यपुर:लाखों रुपए के गहने लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

admin