October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
illegal liquor distillery was broken and 2500 liters of Mahua Java destroyed. News Saraikela: Campaign against illegal liquor intensified in the district... झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज,अवैध शराब भट्टी को तोड़ा गया तथा 2500 लीटर महुआ जावा नष्ट ….

Saraikela : जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज,अवैध शराब भट्टी को तोड़ा गया तथा 2500 लीटर महुआ जावा नष्ट ….
Spread the love

जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज,अवैध शराब भट्टी

को तोड़ा गया तथा 2500 लीटर महुआ जावा नष्ट ….

 

आदित्यपुर (ए के मिश्र) झारखंड में अब अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाने के लिए राज्य स्तरीय टीम गठित की गई है। राज्य में अवैध शराब की वजह से घटते राजस्व और बिहार में जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब झारखंड सरकार हरकत में आई है और अब इसके खिलाफ बड़े अभियान चलाया जा रहा है।

सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान ग्राम गाँडेडूंगरी के बाबू लाल मंडल, दिलीप मंडल,अशोक मंडल और शंकर मंडल के यहाँ अवैध शराब भट्ठी संचालित किया जा रहा था। क़रीब 7400kg महुआ जावा नष्ट किया गया एवं 477 लीटर देशी महुआ शराब,5kg रासायनिक पदार्थ नौसादर, १५ kg गुड़ बरामद किया गया । कांड 2/23 dt 3.1.23 दर्ज किया गया है। वही पिछले दिनों ग्राम मुरकुम बस्ती में छापामारी कर परशुराम हांसदा उर्फ कालोपदों पिता बोरो हांसदा के द्वारा बनाए जा रहे अवैध शराब भट्टी को तोड़ दिया गया तथा 2500 लीटर महुआ जावा नष्ट किया गया था। वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहने की बातें कहीं। जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

सरायकेला थाना के खबरीलाल के दबाब पर 16 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर किया आत्महत्या, थाना में 6 घंटे तक ग्रामीणों ने किया हंगामा और घरना प्रर्दशन, एसपी ने किया थाना प्रभारी को निलंबित…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण अवैयरनेस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच BLO को किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

उड़ीसा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर सिविल सोसायटी दुमका ने दुख प्रगट किया, कोरमंडल एक्सप्रेस में दुमका से 14 लोग थे जो तमिलनाडु जा रहे थे सभी घायल हैं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin