October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड राजनीति लातेहार शहर सुर्खियां

लातेहार और पलामू में पत्रकारों के निधन‌ पर एसोसिएशन ने जताया शोक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

लातेहार और पलामू में पत्रकारों के निधन‌ पर एसोसिएशन ने जताया शोक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

लातेहार:आज एक साथ दो घटनाएं हुई और दो पत्रकार साथियों जिसमें पलामू से पत्रकार परमानंद चौधरी का लंबी बीमारी जबकि कार दुर्घटना में लातेहार से पत्रकार कौशल‌‌ किशोर पांडेय का निधन हो गया. लातेहार और पलामू सहित पूरे झारखंड में पत्रकार साथियों के लिए‌ यह दुखद क्षण है.

Advertisements

Advertisements

लातेहार में AISMJWA एसोसिएशन के सदस्यों ने तुरंत घटना की सूचना प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया को दी जिसके बाद उन्होंने रांची में पत्रकार साथियों को रिम्स पहुंच कर मदद के लिए कहा किंतु दुर्भाग्यवश बीच रास्ते में ही कौशल‌ पांडेय का निधन हो गया.बताया जा रहा है कि पांडेय अपनी अल्टो कार से जा रहे थे कि बालूमाथ के नवादा ग्राम के पास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए.

अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया ने कहा कि आज हमने बीमारी और दुर्घटना में दो साथियों को खो दिया है.वे बोले साथियों यह एसोसिएशन और पूरे पत्रकार जगत के लिए बहुत ही दुखद समाचार है जिसमें सभी साथियों को पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है.

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र जायसवाल ने कहा कि भगवान इन दोनों साथियों की आत्मा को शांति प्रदान करे.दुख की इस घड़ी में पूरा AISMJWA उनके परिवार के साथ खड़ा है.वे बोले मैं पलामू और‌ लातेहार के सभी पत्रकार साथियों से अपील करूंगा कि दुख की इस घड़ी में वे सब अपना काम छोड़कर उनके परिवार के साथ जरूर खड़े हों.

एसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह,उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद,प्रवक्ता शिरोमणि यादव,पलामू प्रमंडल प्रभारी अजय सिन्हा,लातेहार जिलाध्यक्ष रौशन गुप्ता सहित प्रदेश से लेकर जिला कमिटी के तमाम सदस्यों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है.

Advertisements




Related posts

Jamsedpur Encroachment अतिक्रमण के खिलाफ उठी आवाज, सरकारी जमीन को मुक्त कराने की मांग, कांग्रेस नेता ज्योतिष कुमार यादव ने थाना प्रभारी को सौंपा शिकायत पत्र

admin

Saraikela News : “आपकी योजना आपकी सरकार,आपके द्वार” कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु उपायुक्त ने चलन्त एलइडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : मकर परब और टुसू को लेकर सजे बाजार; पीठा पकवान को लेकर चलने लगे प्राचीन ढेकी… | Vananchal 24TV Live

admin