August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

बांस के सहारे घरों तक पहुंचाया जा रहा है बिजली कनेक्शन, हादसे की आशंका… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बांस के सहारे घरों तक पहुंचाया जा रहा है बिजली कनेक्शन, हादसे की आशंका… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay : सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत शहरी क्षेत्र के मुक्तिपोखर आदर्श नगर मोहल्ला में विद्युत विभाग द्वारा बांस के सहारे बिजली का कनेक्शन घर घर पहुंचाया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं के साथ नगरवासियो में विभाग के प्रति आक्रोश है। हवा, पानी व आंधी के दिनों में इन बांस के पोल पर खींचे गए बिजली के तार से हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। मोहल्ले वासियों द्वारा कई बार विभाग से इन बांस के बदले बिजली का पोल लगाने की गुहार लगाई गई लेकिन स्थिति जस की तस है।

Advertisements

पिछले वर्ष इसी शहरी क्षेत्र में बांस से खींचे गए बिजली के तार टूटने से बड़बिल निवासी श्रीराम हेम्ब्रम के दो पशुधन की मौत हो चुकी है इसके बावजूद विभाग द्वारा इस मामले में अब तक संज्ञान नही लिया गया और शायद विभाग किसी बड़े जान माल के नुकसान की इंतजार में है। जबकि उपभोक्ताओं ने नियमित रुप से बिजली बिल का भूगतान करने की बात कही। जानकारी हो नगर के वार्ड संख्या 01 मुक्तिपोखर के नीचे बसे नए मोहल्ले में बांस और लकड़ी के खंभों के सहारे बिजली के तार झूल रहे हैं। यहां नया घर बनाकर रह रहे लोग अपनी जान को खतरे में डालकर जीवन व्यतीत करने को विवश है।

मोहल्ला के उपभोक्ता उक्त समस्या को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के पास चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं पर उनकी समस्या दूर नहीं हो पा रही है। कई जगहों में बिजली के तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं इससे काफी खतरा बना रहता है।

Advertisements




Related posts

नशापान से दूर डीम्ड एकेडमी के रूप में वर्ष 2000 में स्थापित ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी के फुटबॉलरों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है परचम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कुंटू बाबू ने किया संपर्क से समर्थन,प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र और पत्रक देकर किया सम्मानित – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदिवासी सेंगेल अभियान ने बैठक कर सरना धर्म कोड लागू करने पर की चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin