October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:भारतीय खाद्य निगम में सहायक पद पर उमा प्रधान का हुआ चयन; गौड़ समाज में हर्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:भारतीय खाद्य निगम में सहायक पद पर उमा प्रधान का हुआ चयन; गौड़ समाज में हर्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव की उमा प्रधान का भारतीय खाद्य निगम कोलकता के मेकेनिकल विभाग में सहायक पद पर चयन हुआ है। उमा प्रधान का यह चयन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयोजित दसवां रोजगार मेला से हुआ है। उन्हें कॉन्वेंशन सेंटर रांची में भारतीय खाद्य निगम के जीएम के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। अपने चयन से उत्साहित उमा ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता एस के प्रधान, माता सविता देवी, सास सरस्वती देवी, ससुर गौरीशंकर प्रधान, पति विकास प्रधान एवं अपने गुरुजनों को दी है।

बताते चलें कि उनका विवाह गत वर्ष 2022 में गम्हरिया निवासी विकास प्रधान ( कंपनी मैनेजर) के साथ हुआ था। और विवाह के बाद ससुराल और पति का सहयोग एवं उत्साहवर्धन मिलने से वह विवाह के बाद भी अपनी अध्ययन जारी रखी। एक विवाहित महिला होकर जो उपलब्धि हासिल की है सही मायने में उसकी चहूंओर तारीफ की जा रही है। उन्होंने सफलता हासिल कर अपने परिवार रिश्तेदार व गौड़ समाज का मान बढ़ाने का काम किया है।

इधर उमा प्रधान की उपलब्धी की खबर सुनकर रिश्तेदार व गौड़ समाज के लोगों ने उन्हें मोबाइल के माध्यम से बधाई दी है। जिसमें नीलसेन प्रधान, नागेश्वर प्रधान, अजीत प्रधान, हेमसगर प्रधान, संजय प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, विष्णु प्रधान, देवीदत्त प्रधान आदि शामिल है।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : धान की फसल लगे खेत में घुसे मवेशियों से उत्पन्न विवाद को जिप सदस्य शंभू मंडल ने सुलझाया…

admin

राजनगर में यूथ कांग्रेस ने किया नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।कांग्रेसियों में उबाल,किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर पशुपालन कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin