October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

अर्जुना कप जिला फुटबॉल लीग का समापन 7 को; केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे शिरकत…

अर्जुना कप जिला फुटबॉल लीग का समापन 7 को; केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे शिरकत…
Spread the love

अर्जुना कप जिला फुटबॉल लीग का समापन 7 को; केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे शिरकत…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का फाइनल एवं समापन समारोह आगामी 7 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष सह केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे। मैच का शुभारंभ 16 पुरुष टीमों के बीच आयोजित कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता से होगा। जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मैच 12:00 बजे से खेला जाएगा। इस दौरान 8 महिला फुटबॉल टीमों के मध्य महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया है। समापन समारोह को आकर्षक बनाने के लिए कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

बता दें कि झारखंड फुटबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ 3 जुलाई को हुआ था। इस प्रतियोगिता में 10 पंजीकृत टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग दो माह तक चलने वाली इस मान्यता प्राप्त फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के के पश्चात सरायकेला-खरसावां जिला टीम का गठन कर उसे झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गढ़वा भेजा जाएगा। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

Ramgarh : रामनवमी मेला समिति की लेम में हुई बैठक, चैती दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुर्नगठन…

admin

Saraikela : झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर भाजपा जिला महिला मोर्चा ने सरायकेला में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका…

admin

सरायकेला:भु-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा; भूमि अधिग्रहण के लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादित करने एवं NH 32 निर्माण कार्य में तेजी लाने और क्षेत्र की समस्याओं का आपसी तालमेल स्थापित कर निष्पदान करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin