August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत काशी साहू कॉलेज में फाइलेरिया अवेयरनेस प्रोग्राम का हुआ आयोजन…

सरायकेला:राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत काशी साहू कॉलेज में फाइलेरिया अवेयरनेस प्रोग्राम का हुआ आयोजन…
Spread the love

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत काशी साहू कॉलेज में फाइलेरिया अवेयरनेस प्रोग्राम का हुआ आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत फाइलेरिया अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट सोशल मोबिलाइजर डॉ हीरालाल विद्यार्थी एवं डॉ दिलर्सी मंडल ने फाइलेरिया और इसके रोकथाम तथा इलाज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी-1 मनोज महतो के द्वारा किया गया। तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी-2 डॉ विनीता उरांव द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी सहित अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि काशी साहू कॉलेज में सत्र 2023-27 के लिए बीएससी आईटी में ऑनलाइन और ऑफलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आईएससी, आइए या आइकॉम में गणित, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस या बिजनेस मैथमेटिक्स विषय से उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्रा बीएससी आईटी में ऑनलाइन नामांकन के लिए जारी किए गए वेबसाइट पर जाकर नामांकन करा सकते हैं। और ऑफलाइन नामांकन के लिए महाविद्यालय से फार्म प्राप्त कर नामांकन करा सकते हैं।

Related posts

डेंगू के बढ़ते प्रकोप से मरीजों की संख्या बढ़ी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

हिन्दू नववर्ष पर सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा के भैया-बहनों द्वारा निकाली गयी प्रभातफेरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:रथयात्रा मार्ग बड़दांड में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला द्वारा किया गया सम्मानित। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin