October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:ट्रक के चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत…

चांडिल:ट्रक के चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत…
Spread the love

ट्रक के चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत…

चांडिल (विद्युत महतो)

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर दुबराजपुर के पास शुक्रवार को अनियंत्रित एलपी ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के आगसीया निवासी 28 वर्षीय सिकन्दर दास व 27 वर्षीय निरंजन लायेक के रूप में किया गया।

युवकों की सड़क हादसे में मौत होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व लोगों को समझना बुझाकर सड़क जाम हटाया गया व दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मिलन चौक से बाइक में सवार होकर अपना गांव आगसीया जा रहा था,तभी सिल्ली रांगामाटी सड़क पर दुबराजपुर मोड़ के पास सामने से आ रहा एक अनियंत्रित एलपी ट्रक के चपेट में आ गया, जिससे दोनों बाइक सवार युवक मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस द्वारा एलपी ट्रक व बाइक को जप्त कर लिया एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं समाजसेवी छुटु घोष ने बताया कि दुबराजपुर के पास अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सिकन्दर दास जमशेदपुर में रहकर ट्रक चलाता है और दो दिन पहले ही घर आया था। वह गांव के ही एक दोस्त के साथ मिलन चौक गया था, जहां लौटने के समय ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यहां पर लगातार सड़क हादसा होते रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि इस जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाय।

Related posts

Ranchi : चतरा मंडल कारा में राजू तुरी की सदर अस्पताल में मौत, परिजन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप…

admin

Saraikela : बालू चोरी पर अविलंब रोक लगाए पर जिला प्रशासन; नहीं तो होगा आंदोलन: विजय महतो…

admin

SARAIKELA NEWS : इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का हुआ समापन; अंतिम दिन 2762 परीक्षार्थी हुए परीक्षा में शामिल . . .

admin