June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सड़क सुरक्षा के प्रति जन जन को जागरुक करने के लिए एसपी डॉ विमल कुमार ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों संग की 25 किलोमीटर जागरूकता बाइक रैली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सड़क सुरक्षा के प्रति जन जन को जागरुक करने के लिए एसपी डॉ विमल कुमार ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों संग की 25 किलोमीटर जागरूकता बाइक रैली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झारखंड में पहली बार आईपीएस अधिकारी ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए 25 किलोमीटर तक 150 पुलिसकर्मियों संग बाईक रैली की। जिले के पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार ने जिला मुख्यालय समाहरणालय परिसर से यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

जिसमें एसपी खुद बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने कार्यालय से कांड्रा टोल नाका तक लगभग 25 किलोमीटर की लंबी यात्रा पर निकल गये। इस जागरूकता अभियान में जिला पुलिस के 150 जवान लगभग 50 मोटरसाइकिल और 10 स्कूटी पर हेलमेट लगाए सवार होकर एक रैली की तरह जिला मुख्यालय से कांड्रा टोल बूथ तक उनके साथ-साथ बढ़ रहे थे।

स्कूटी और मोटरसाइकिलों पर पीछे बैठे पुलिस के महिला और पुरुष जवान अपने हाथों पर यातायात जागरूकता अभियान का संदेश लिखी तख्तियां भी पकड़े नजर आए। रैली के दौरान कई जगहों पर एसपी डॉ विमल कुमार द्वारा बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाते लोगों को हेलमेट पहनने का इशारा करते हुए भी देखा गया। पूरी रैली के दौरान मुख्य रूप से सरायकेला की प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी, यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, सरायकेला थाना के अंचल निरीक्षक अनूप कुमार महतो, सरायकेला थाना प्रभारी अर्जुन उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

दुर्घटनामुक्त जिला बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित: डॉ विमल कुमार।

एसपी डा. बिमल कुमार ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतें तो हम अपनी और दूसरों की भी जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि अक्सर ट्रैफिक और जिला पुलिस अलर्ट मोड पर रहती है जिससे सड़क दुघटनाओं में थोड़ी कमी आई है लेकिन यह संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सुनना बड़ा दुखदाई होता है जब सड़क दुघर्टना में किसी का देहांत हो गया। सड़क दुर्घटना में एक मौत होने से पूरा परिवार पूरी तरह से बिखर जाता है। उन्होने कहा कि उनका प्रयास होगा कि जागरूकता अभियान की शुरुआत सड़क से शुरू होकर घर-घर तक पहुंचे। ताकि सड़क दुघर्टना के दुखद समाचार सुनने को ही न‌ मिले।

उन्होनें कहा कि परिजन अपने बच्चों को घर से निकलते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए जरूर बोलें ताकि सरायकेला-खरसावां जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाया जा सके। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में सरायकेला-खरसावां जिले के डीएसपी और थाना प्रभारी भी अपने क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में जाकर यातायात के प्रति छात्रों को जागरूक करने की पहल करेंगे।

Advertisements




Related posts

जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु अच्छा वातावरण उपलब्ध … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जय श्री राम, जय हनुमान, हर हर महादेव के नारों से गूंजा क्षेत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिंड़क कर मारने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी युक को किया गिरफ्तार …….

admin