October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नोनीहाट : स्थानीय नोनीहाट में स्थित किराना दुकान से चोरों ने नकद समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली

नोनीहाट : स्थानीय नोनीहाट में स्थित किराना दुकान से चोरों ने नकद समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली
Spread the love

नोनीहाट। स्थानीय नोनीहाट में स्थित किराना दुकान से चोरों ने नकद समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। थाना से महज 14 किलो मीटर की दूरी पर स्थित दुकान में चोरी की घटना से व्यवसायियों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। निरंजन चौधरी ने बताया कि रोज की भांति शनिवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर नॉनिगांव चले जाते थे वहीं सुबह 06: 00 बजे के आस पास जब अपने घर से उठ कर अपने दुकान पर आया तो देखा कि सटर का ताला टुटा हुआ है उन्होंने धर्य रखकर सबसे पहले ग्रामीणों को सूचना दी ग्रामीणों को सूचना देने के बाद हंसडीहा थाना प्रशासन को सूचना दी हंसडीहा थाना को सूचना मिलते ही हँसडीहा थाना से ऐएसआई एस जे सिंह घटनास्थल पर पहुंची और दुकानदार के माध्यम से शटर खुलवाया शटल खुलवाने के बाद उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है। दुकान के बाक्स में रखे 40 हजार नकद समेत दुकान के कई अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। ग्रामीणों व व्यवसायियों की मानें तो अगल-बगल जुआर्यो एवं शराबियों का अड्डा लगे रहने के कारण इस तरह का घटना का सामना करना पड़ता है।

Related posts

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Angra News : बिजली की तार के कारण साल्हन रोड़ पर बड़ी घटना की संभावना बनी रहती है आज बड़ी घटना से बचे ग्रामीण……. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : द्वितीय चरण में दिनांक 01 नवंबर से दिनांक 14 नवंबर तक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित…. | Vananchal 24TV Live

admin