June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सुख समृद्धि की गई कामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सुख समृद्धि की गई कामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में बड़े ही हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्ण वातावरण में महालक्ष्मी पूजा की गई। यह पूजा प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा के पावन दिवस पर संपन्न होती है। विगत 28 वर्षों से यह पूजा दिनेश प्रधान की अगुवाई में संपन्न होती रही है। पंडित रमानाथ होता द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से पूजा अर्चना की शुरूआत कराई गई। जिसमें समस्त ग्रामीणों, खासकर महिला श्रद्धालुओं का खास भीड़ देखने को मिला। इस अवसर पर प्रत्येक घरों से महिलाएं सुबह से ही मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखे गए।

सभी महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेकते हुए अपने परिवार व क्षेत्र के सुख समृद्धि हेतु कामना किये। कहा जाता है शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा अशेष फलदायी होता है। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। वहीं देर रात तक हीरेन बाबा संकीर्तन मंडली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन संध्या का समा बांधा गया। जिसमें एक से बढ़कर एक उड़िया भजन प्रस्तुति कर लोगों का मन मोहा। देर रात तक लोगों ने काफी आनंद से गीत गाते रहे क्योंकि इस दिन वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने के कारण सभी लोग भजन कीर्तन में आनंदित होते रहे। आयोजनकर्ता फूलचांद प्रधान ने बताया कि पूजा के दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकुद कार्यक्रम रखा गया है। पूजा के तीसरे दिन माता के प्रतिमा का विसर्जन की जाएगी।

मौके पर दामोदर प्रधान, रामकुमार ग्वाला, जितेंद्र प्रधान, प्रमथ प्रधान, देवीदत्त प्रधान, बसंत प्रधान, कृष्ण कुमार प्रधान, आशुतोष प्रधान, विष्णु प्रधान, आदिश्वर प्रधान, हरिश्चंद्र प्रधान, चुनू प्रधान, अंगद प्रधान, शिव रतन प्रधान, सहदेव सरदार, सीताराम मंडल, ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान, दिलीप प्रधान, मिहिर प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे

Advertisements




Related posts

जिले के 150 एनआरएचएम अनुबंधित कर्मी गए मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होने… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मन की बात कोई राजनीतिक कार्यक्रम नही बल्कि देश की समाजीक और आर्थिक संरचना को उभारने का एक प्लेटफार्म हैं  कुंटू बाबू  … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर नदी में बहाए केले की काष्ठ से बनी नाव…. | Vananchal 24TV Live

admin