June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Young generation has to come forward regarding drug addiction: Roshan Lal Munda कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Saraikela News : नशे को लेकर युवा पीढ़ी को आगे आना होगा : रोशन लाल मुंडा… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : नशे को लेकर युवा पीढ़ी को आगे आना होगा : रोशन लाल मुंडा… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Ranchi अनगड़ा । प्रखंड के सिरका पंचायत अंतर्गत रामदगा में रविवार को नशामुक्ति जागरूकता अभियान को सफल बनाने को लेकर मुखिया रोशन लाल मुंडा व वार्ड सदस्य पुष्पा देवी के संयुक्त नेतृत्व में तीसरी बैठक का आयोजन किया गया। मुखिया रोशन लाल मुंडा ने कहा कि नशे को लेकर युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।

Advertisements

गांव-गांव जाकर लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देना होगा आगे उन्होंने कहा कि नशा अंदर ही अंदर आदमी को कर देता है खोखला । बैठक में एक स्वर में नारों के साथ-साथ स्वस्थ परिवार तथा परिवार और समाज पर नशे के विपरीत प्रभावों का ज्ञान व उसके बारे में लोगों को बताया गया। समाजसेवी विपिन मुंडा ने कहा कि हम सभी को मिलकर नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। नशा करने वाले को भी नुक़सान पहुंचता है और जो उसका परिवार है उसे भी नुक़सान पहुंचाता है। पूर्व मुखिया प्रत्याशी सत्येंद्र मुंडा ने कहा कि नशे से शरीर के साथ-साथ आपके बैंक बैलेंस पर भी भारी असर पड़ता है। नशे में आपका जिस्म तो खराब होता ही है, साथ ही साथ आपके पैसे की भी बर्बादी होती है, इसलिए न नशा करें न किसी को करने दें। आप भी स्वस्थ रहें और अपने परिवार को भी स्वस्थ रखें हम सब को नशा मुक्त समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए । मौके पर प्रधान शिवा मुंडा,गुरूपद दास गोस्वामी,सुनिता देवी,सोमरा मुंडा,चिंतामनी देवी,अनुज महतो, जितेंद्र मुंडा,सुनील गोस्वामी,पारस महतो,सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरायकेला : सीनी रेलवे पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त को पहुंचाया सदर अस्पताल, प्रबंधन परिजनों का पता लगाने में हो रहा परेशान…

admin

उत्कल सम्मेलनी शिक्षक संघ ने मनाया उत्कल दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:डायन कुप्रथा उन्मूलन विशेष अभियान को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मिलकर इसकी रोकथाम के लिए सुझाए पांच बिंदुओं पर सुझाव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin