October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा में दो लोगों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर  पथराव…

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा में दो लोगों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर  पथराव…
Spread the love

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा में दो लोगों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर  पथराव…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा में दो लोगों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया. इस घटना में दो एएसआई समेत तीन लोग घायल हो गए. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा का है. दरअसल, राहरगोड़ा में पुलिस दो आरोपियों को पकड़ने गई थी.

एएसआई सतीश कुमार पांडेय, एएसआई सुरेंद्र शर्मा और राजकुमार छापेमारी करने पहुंचे थे. इसी दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. सभी जान बचाकर मौके से भागने लगे. इसी बीच लोगों ने सतीश के सिर पर पत्थर से वार किया. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से सतीश को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे. सतीश के सिर पर गंभीर चोटें आई है.

हालांकि, दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि फिलहाल सभी घायल पुलिस कर्मियों की स्थिति बेहतर है. मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

Chakradharpur News : आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बन्दगांव प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई बैठक…..

admin

सरायकेला:प्रखंड सह अंचल सभागार सरायकेला में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम-2024 के तहत डोर टू डोर सत्यापन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर क्राईम बुलेटिंग | Vananchal 24TV Live

admin