June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन; जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उपायुक्त; कई मामलो का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन; जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उपायुक्त; कई मामलो का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओ को लेकर आए दर्जनों लोग आवेदन के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

इस दौरान उपायुक्त ने क्रमवार लोगों की समस्याओं से अवगत हो समस्याओं के निष्पादन हेतु सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से अनुकंपा समिति सम्बन्धित मामला, भूमि संबंधित मामले, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, सीमांकन, संगम कॉलोनी के समीप अवैध पार्किंग, धान अधिप्राप्ति केंद्रों में क्रय धान के लंबित भुगतान संबंधित मामले, आदित्यपुर गम्हरिया कांड्रा रोड में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई सुनिश्चित करने, आरआईटी मोड़ से विको मोड़ तक स्ट्रीट लाइट स्थापित करने, आदित्यपुर एवं गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन मे विभिन्न विभाग अंतर्गत योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य आवेदन के निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित किया गया।

Advertisements




Related posts

साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पुलिस अधीक्षक ने हुड़दंगीयो और असामाजिक तत्वो पर नजर रखने का थाना प्रभारियों को दिया निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनातन दल ने निकाला तिरंगा यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin