August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:एसीबी ने गम्हरिया अंचल अमीन को ₹10000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:एसीबी ने गम्हरिया अंचल अमीन को ₹10000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गम्हरिया अंचल के अमीन राज किशोर भकत को ₹10000 घूस लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। जिसके बाद एसीबी की टीम गिरफ्तार किए गए अंचल अमीन को अपने साथ जमशेदपुर ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बड़ा गम्हरिया के मोती नगर रोड नंबर 2 निवासी मनोज कुमार सिंह द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक को बीते 11 जुलाई को लिखित आवेदन दिया गया था।

जिसमें उन्होंने बताया था कि मौजा बड़ा गम्हरिया में उनकी पत्नी गायत्री देवी के नाम रकबा 30.5 डिसमिल भूमि एवं बहन रीता देवी के नाम खेसरा-3317 में 11 डिसमिल तथा खेसरा-3323 में 12.5 डिसमिल जमीन है। जिसके सीमांकन के लिए उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। इसके आलोक में अंचल कार्यालय से माफी के लिए बीते 20 मई को तारीख निर्धारित करते हुए उन्हें सूचना दी गई कि सीमांकन वाद संख्या-376/23, 377/23, 378/23 है। निर्धारित तिथि को अंचल कार्यालय गम्हरिया से अंचल अमीन राज किशोर भकत द्वारा उक्त जमीन का सीमांकन किया गया।

लेकिन जमीन का नक्शा नहीं मिल पाया। कार्यालय जाकर मनोज कुमार सिंह द्वारा संपर्क अमीन द्वारा जमीन के नक्शे के लिए ₹15000 की मांग की गई। शिकायतकर्ता मनोज कुमार सिंह द्वारा काफी अनुरोध करने पर सत्यापन के क्रम में अमीन राज किशोर भकत ₹10000 लेने के लिए राजी हुए।

शिकायतकर्ता मनोज कुमार सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के सत्यापन के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक थाना प्रभारी विजय कुमार महतो के द्वारा सत्यापनोपरांत समर्पित सत्यापन प्रतिवेदन एवं आवेदक के लिखित आवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय थाना जमशेदपुर कांड संख्या-05/2023 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम-2018 के तहत मामला दर्ज करते हुए बृहस्पतिवार दिन के करीब 11:00 सादे लिबास में एसीबी की टीम अंचल कार्यालय गम्हरिया पहुंची। और अंचल अमीन राजकिशोर भकत को ₹10000 घूस लेते रंगे हाथ दबोच कर अपने साथ ले गई।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : यू-डायस प्लस 2022-23 को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin

Ramgarh ट्रांसफार्मर किया गया उद्धघाटन, रजरप्पा मोड़ में लगे 100 केवीए न्यू ट्रांसफार्मर का उद्धघाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की हुई बैठक; जिले के कई केंद्र पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin