October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

सरायकेला : डायन के आरोप में महिला को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल…

सरायकेला : डायन के आरोप में महिला को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल…
Spread the love

डायन के आरोप में महिला को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल…

सरायकेला – संजय कुमार मिश्रा

सरायकेला प्रखंड के गोविन्दपुर निवासी हीरालाल बारीक की पत्नी ज्योत्सना बारीक पर डायन का आरोप लगाते हुए पड़ोसी राजा नायक व रवि नायक ने उसे कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मारते वक्त कहने लगा कि उसने उसकी मां को डायन विद्या से बीमार किया है।

गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती किया गया है। हीरालाल बारीक ने राजा नायक व रवि नायक के खिलाफ सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार ज्योत्सना नायक अपने घर में टीवी देख रही थी। तभी दोनों आरोपित घर में प्रवेश कर गए और पत्नी को डायन कहते हुए उसकी पिटाई करते हुए कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई।

ज्योत्सना चिल्लाने लगी तो उसके बेटा अजय बारीक मौके पर पहुंचा तो देखा की आरोपित अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़े हैं और उसकी मां खून से लतपथ जमीन पर पड़ी है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Related posts

एसडीओ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार में पहुंचा पारंपरिक ग्राम सभा हथियाडीह में अवैध रूप से अतिक्रमण का मामला; माझी बाबा सह ग्राम अध्यक्ष ने समस्या के निराकरण की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:बड़ा लापांग में पुलिस व आबकारी विभाग का छापेमारी में देशी शराब जप्त… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin