August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सेंगल ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सेंगल ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला : संजय मिश्रा

सरायकेला: आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा सरायकेला में झारखंड सरकार का सोमवार को पुतला दहन किया गया। सेंगेल द्वारा बताया गया कि झारखंड सरकार सभी मामलों पर धोखेबाजी और वादाखिलाफी कर रही है। भारत सरकार के स्वीकृत के बावजूद संथाली को प्रथम राजभाषा का दर्जा नहीं दिया जा रहा है।

Advertisements

Advertisements

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ओलचिकी में हूल संदेश देते हैं तो शिबू सोरेन बंगला और उर्दू की वकालत करते हैं। पुतला दहन कार्यक्रम के तहत सेंगल ने अपनी मांगों का जवाब हेमंत सरकार से मांग की, जिसमें अब तक अनुच्छेद 343 के तहत संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा क्यों नहीं दिया, क्यों जेएमएम के एमएलए/ एमपी ऑल चिकी लिपी का विरोध करते हैं, कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देना बंद करो सहित दस सवालों का जवाब मांगा गया है। झारखंड सरकार हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम में आदिवासी सेंगेल अभियान के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिसमें सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन, झारखंड पोनोत सेंगेल परगना सुगनाथ हेंम्ब्रोम, सरायकेला सेंगेल मुख्य संयोजक कालिपोदो टुडू, सरायकेला जिला सेंगेल परगना आमपा हेंम्ब्रोम, राजनगर ब्लॉक सेंगेल परगना फागू मुर्मू, राजनगर सेंगेल युवा अध्यक्ष ईशान्त मुर्मू, मोठाय बास्के पूर्व जिलाध्यक्ष सेंगेल, सरायकेला जिला सेंगेल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती हेम्ब्रम, कान्दरू मुर्मू, सेंगेल माझी बिजाडीह, देवनाथ हेंम्ब्रोम सेंगेल परगना चांडिल ब्लाक,संखो टुडू राजनगर सेंगेल, पोदाम टुडू सेंगेल, मालती हेंम्ब्रोम, महेश मुर्मू ,खेलाराम टुडू, राजकिशोर टुडू, सुनील टुडू, सोनातन मुर्मू, धानो टुडू, सुखदेव टुडू, धानो मुर्मू, नारसिंह टुडू आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : मगुबांध में हत्या की गई विधवा की नाबालिक बेटियों के संरक्षण का जिम्मा ले सरकार..आरती कुजुर | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil News : चाण्डिल अनुमण्डल बिजली की किल्लत से हुई निजाद….

admin

Chandil News : आजसू आज संघर्ष कर रही और आने वाले समय में नेतृत्व करेगी : हरेलाल महतो | Vananchal 24TV Live

admin