August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सत्य प्रकाशृ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सत्य प्रकाशृ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला: सरायकेला नगरपालिका ओड़िया मध्य विद्यालय सभागार में शिक्षाविद और भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती के पूर्व दिवस पर पंडित दुर्गा चरण कर साहित्य संस्था केरा के द्वारा मातृभाषा सेवक और सेविका सम्मान समारोह-2023 का आयोजन किया गया। इस समारोह में उड़िया भाषा साहित्य की विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्कल सम्मेलनी के 33 ओड़िया शिक्षकों को सर्टिफिकेट पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर सरायकेला छऊ के वरीय मुखौटाकार गुरु सुशांत महापात्र को भी पंडित दुर्गा चरण कर साहित्य संस्था के संयोजक सत्य प्रकाश कर के हाथों सम्मानित किया गया। सत्य प्रकाश कर ने कहा कि मातृभूमि और मातृभाषा के प्रति प्रेम रखने वाले लोग सदा ऊंचाई पर जाते हैं। शिक्षक शिक्षिकाएं भविष्य में वे चाहे जिस क्षेत्र में जाएं लेकिन अपने मातृभाषा के प्रति प्रेम बनाए रखें, दुनिया की भाषा सीखने में कोई बुराई नहीं लेकिन अपने घर और समाज में अपने मातृभाषा का इस्तेमाल करना चाहिए वरना इसकी पहचान मिट जाएगी। जिला परिदर्शक सुशील सारंगी ने कहा कि भाषा संस्कृति को कैद कर नहीं रखा जा सकता। सकारात्मक सोच के साथ भाषा संस्कृति की रक्षा कर विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ी को उड़िया भाषा संस्कृति ओडिया शिक्षा में ज्ञान देने पर विचार करना चाहिए ताकि ओड़िया मातृभाषा रखना सभ्यता संस्कृति को जन-जन तक पहुंचा जा सके। इस अवसर पर उत्कल सम्मेलनी के शिक्षक शिक्षिकाओं को पंडित दुर्गा चरण कर साहित्य संस्था द्वारा पुरे जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित करने का काम किया। उत्कल सम्मेलनी सरायकेला ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सुदीप पटनायक, जिला कमेटी के सह सचिव बद्री दरोगा, चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कवि, दुखु राम साहू, काशीनाथ कर, सुशांत महापात्र, गोलक आदि उपस्थित रहे।

इन ओड़िया शिक्षकों को किया गया सम्मानित:-
सरायकेला प्रखंड- लक्ष्मी प्रिया कर, रीता रानी नंद, सुष्मिता आचार्य, शक्ति कुमार पति, पदमा पति, रश्मिता दाश, अन्नपूर्णा रथ, घासीराम महतो, गीतांजलि महंती, जशाना महापात्रा, मिनती दाश, मौसमी होता, संतोष प्रधान, अर्चना दास, झुना कर, रीना मिश्रा एवं तपोत कर।

गम्हरिया प्रखंड- नयनतारा त्रिपाठी, सरिता मिश्रा, अंजलि प्रधान, रंजीत राउत, रश्मि रेखा मोहंती, ममता महाकुड।
राजनगर प्रखंड- चंदन ज्योतिषी, सुखदेव खड़ंगा, रमाकांत साहू, अनसूया बारिक, लतिका महाकुड, संगीना प्रधान, परेश चंद्र महतो, संजुक्ता प्रधान, सुशीला पटनायक एवं घासीराम महतो।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 में 6 महीने में 5 करोड़ की योजना रहेगा चुनावी फ़ैक्टर…

admin

लपाता दो युवक की तालाश में चांडिल पुलिस स्वर्णरेखा नदी पहुंची, गोताखोर का कर रहे है इंतिजार, मामला संशय की स्थित अबतक पुलिस नहीं कर रहीं है पुष्टी ..

admin

मुरुमडीह के समीप एक मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे खेत में घुसा ट्रेलर पेड़ से टकराया।चालक बुरी तरह जख्मी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin