October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:छऊ कलाकार उस्ताद कृष्ण चंद्र तांती का हुआ निधन; शोक की लहर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:छऊ कलाकार उस्ताद कृष्ण चंद्र तांती का हुआ निधन; शोक की लहर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत भंडारीसाई गांव के छऊ कलाकार उस्ताद कृष्ण चंद्र तांती का निधन गांव स्थित उनके आवास पर हो गया। 98 वर्ष के रहे स्वर्गीय तांती एक कुशल मूर्तिकार और ग्रामीण क्षेत्र के लिए छऊ मुखौटा बनाते थे।

साथ ही साथ सरायकेला छऊ नृत्य की शिक्षा भी देते थे। ग्रामीण क्षेत्र में छऊ कला को प्रोत्साहन देने के लिए राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला द्वारा चैत्र पर्व बसंतोत्सव पर उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया था। उनके निधन से शोकाकुल हुआ ग्रामीण परिवेश में ग्रामीण कलाकारों ने उनके अंतिम दर्शन कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मौके पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के पूर्व निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक ने भंडारीसाई गांव उनकी आवास पर जाकर माल्यार्पण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि कृष्ण चंद्र तांती के निधन से ग्रामीण क्षेत्र के एक मृधन्य कलाकार उस्ताद का अस्त हो गया। उन्होंने इसे छऊ कला के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Advertisements




Related posts

Pakur : मोहराबादी स्टेडियम राँची में मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 हो रहा…

admin

RAJNAGAR NEWS : अंकिता सिंह हत्याकांड के विरोध में हेंसल में निकला कैंडल मार्च।हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा(फांसी) देने की मांग | Vananchal 24TV Live

admin

RAJNAGAR: 4 जुलाई झारखंड बंदी का आह्वान।सोमवार की संध्या ओलचिकी हुलवैसीने राजनगर में निकाला गया मशाल जुलूस

admin