August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

सरायकेला:पिकअप वैन की टक्कर से तीन बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल…

सरायकेला:पिकअप वैन की टक्कर से तीन बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल…
Spread the love

पिकअप वैन की टक्कर से तीन बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला: सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया काली मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार चांडिल के ऑटोसिमोल निवासी तीन युवक भोला बागती(22), मनोज सिंह (21) एवं जन्मेजय सिंह(23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया।

जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भोला बागती अपने रिश्तेदार से मिलने नोवामुंडी गया था। सोमवार को ट्रेन से वापसी के दौरान वह सीनी रेलवे स्टेशन पर उतर गया। उसके दोस्त मनोज सिंह और जन्मेजय सिंह बाइक से उसे लेने के लिए सीनी आए थे।

वापसी के दौरान मुड़िया के काली मंदिर के पास विपरित दिशा से आ रही पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में भोला बागती का एक हाथ और एक पांव, मनोज सिंह का एक पांव एवं बाइक चला रहे जन्मेजय सिंह का एक हाथ टूट गया है।

Related posts

SARAIKELA NEWS : कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए जिले के प्रदेश प्रतिनिधि हुए रायपुर रवाना . . .

admin

नेत्र उत्सव पर 15 दिनों बाद महाप्रभु श्री जगन्नाथ ने नवयौवन रूप में अपने भक्तों को दिए दर्शन, हुई विधि विधान के साथ पूजा अर्चना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : बच्चों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों को लेकर संवेदीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin