June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

गम्हरिया में बच्चों के लिए भव्य मोटिवेशनल सेशन का हुआ आयोजन, शिक्षा से ही समाज मे होगा सकारात्मक बदलाव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

गम्हरिया में बच्चों के लिए भव्य मोटिवेशनल सेशन का हुआ आयोजन, शिक्षा से ही समाज मे होगा सकारात्मक बदलाव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला : संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

जिले के गम्हरिया स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए भव्य मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के झारखंड राज्य प्रभारी आकाश महतो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई हमारे जीवन को सरल बनाती है एवं शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान वह बच्चों को बताया कि अगर आपके अंदर काबिलियत और धैर्य है तो कोई भी काम आपके लिए मुश्किल नहीं है।

आप अपने को कभी भी किसी सीमा में मत बांधो आप सीमा से परे हो। आप जो चाहो वह कर सकते हो। सफलताएं और असफलताएं यह जीवन की कड़ी है जो हमेशा आती रहती है हमे उनसे घबराना नहीं है सफलताएं आपको खुशी देती है जबकि असफलता आपको निराशा देती है हमे अपनी असफलताओं से शिक्षा लेना चाहिए। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप उपस्थित अजय कारुवा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कला एक ऐसी चीज है जो सिर्फ मनोरंजन या रुचि तक ही सीमित नहीं है।

यह समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम है। आप अपने अंदर छिपे हुए कलाकार को बाहर निकालकर समाज में पेश कर आप भी एक मिशाल बन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्रा संगीता रानी सिंह द्वारा की गई जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद कुमार, अमन यादव, अजय कारुवा, आकाश महतो, सुजीत, प्रियंका, राहुल,खुशबू, रवीश, राखी सतपती व अर्चना समेत 100 से अधिक विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:विद्यालयों का औचक निरिक्षण करें वरीय पदाधिकारी; केन्द्रों में शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान करना पदाधिकारी की जवाबदेही: उपायुक्त…

admin

जिला कांग्रेस कमेटी ने गृह मंत्री का किया पुतला दहन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : मॉडर्न छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के नाम इस चैत्र पर्व से एक नए अवार्ड की शुरुआत की जानी चाहिए: रजतेन्दु रथ . . .

admin