June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
CO resolved the matter by talks. News Saraikela News : Villagers blocked the road under the leadership of women's organization regarding the road becoming dilapidated due to heavy vehicular traffic कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : भारी वाहनों के आवागमन से जर्जर हो रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने महिला संगठन के नेतृत्व में किया सड़क जाम, सीओ ने वार्ता कर सुलझाए मामला…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : भारी वाहनों के आवागमन से जर्जर हो रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने महिला संगठन के नेतृत्व में किया सड़क जाम, सीओ ने वार्ता कर सुलझाए मामला…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

सरायकेला Sanjay । सरायकेला अंचल के बीरबांस पंचायत अंतर्गत तिरीलडीह गांव में सरायकेला-आदित्यपुर मुख्य मार्ग से गांव जाने की सड़क पर कंपनियों की भारी वाहनों के आवागमन से हो रही जर्जर सड़क के मरम्मतीकरण तथा कंपनियों के द्वारा प्रदूषित रासायनिक युक्त पानी का बहाव के खिलाफ एवं अन्य मांगों को लेकर तिरिलडीह आजीविका महिला ग्राम संगठन की अगुवाई में बीरबांस एवं मुड़ाटांड़ पंचायत के कई गांव की महिलाएं एवं पुरुषों ने सड़क जाम किया।

Advertisements

तिरिलडीह आजीविका महिला ग्रामीण संगठन के बैनर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं कई गांव के ग्रामीणों ने सुबह 6:00 बजे सड़क जाम करते हुए धरना पर बैठ गए। महिलाओं के साथ स्थानीय मुखिया संगीता हांसदा, पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा नायक, महिला संगठन की अध्यक्ष श्रावणी देवी, उप प्रमुख वासुदेव महतो, राम हंसदा, सुशेन मार्डी समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Advertisements

सड़क जाम की सूचना पाकर सरायकेला के अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा जाम स्थल पर पहुंचे। और ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उनकी मांगों की जानकारी ली। उन्होंने तिरिलडीह में स्थापित तीनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया। और जाम स्थल पर ही अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय बैठक हुई। त्रिपक्षीय बैठक में विचार विमर्श के बाद सहमति बनी कि सड़क की मरम्मत कंपनियों के द्वारा किया जाएगा। ग्रामीणों को रोजगार दिया जाएगा। सीएसआर के तहत गांव में विकास कार्य संचालित किया जाएगा। सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। प्रदूषण पर रोक रोक लगाया जाएगा। सामान्य कंपनी की बिजली अंडर ग्राउंड किया जाएगा तथा भविष्य में ग्रामीणों की कोई समस्या के संबंध में ग्राम विकास समिति के माध्यम से कंपनियों को समय-समय पर अवगत किया जाएगा।

त्रिपक्षीय बैठक के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। त्रिपक्षीय बैठक में अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, सूरज लॉजिस्टिक कंपनी के आनंद कुमार, सिग्मा के मुक्ति रानी स्वरूप चौधरी व इंद्रजीत तथा कंपनी के एचआर अजीत कुमार, मुखिया संगीता हांसदा, प्रधान मांझी, राम हांसदा, पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा, श्रावणी बारीक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

जमशेदपुर:नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ जमशेदपुर एफसी को मिली हार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

27 अक्टुबर को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में भव्य अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी ट्रॉफी 2023 का आयोजन की तैयारी । – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : राँची बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

admin