June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Salem Munda of Maoist Prabhat Munda squad arrested with weapon.... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : माओवादी प्रभात मुंडा दस्ता का सलेम मुन्डा हथियार के साथ गिरफ्तार…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : माओवादी प्रभात मुंडा दस्ता का सलेम मुन्डा हथियार के साथ गिरफ्तार…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay :  सरायकेला-खरसावां के कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा स्थित जाम्बरो के रेलुंग गांव से भाकपा माओवादी प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया दस्ता का सदस्य सलेम मुंडा उर्फ डिम्बा को सीआरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। सीआरपीएफ की टीम को देखकर वह भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन सीआरपीएफ ने चारों ओर से उसे घेर लिया, जिससे माओवादी दबोचा गया। माओवादी उक्त क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था।

Advertisements

लेकिन सीआरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही दबोच लिया। गिरफ्तार माओवादी सलेम की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, पाइप बम बनाने में काम आने वाली दो पाइप, कोडेक्स वायर, एक गैस सिलेंडर, नक्सल वर्दी, जूता, नक्सली पोस्टर व अन्य नक्सल संबंधित सामग्री बरामद किया गया है। एक करोड़ का इनामी माओवादी अनल दस्ता का सदस्य सुरेंश सिंह मुन्डा है। उसका भाई प्रभात मुन्डा उर्फ मुखिया है। गुप्त सूचना के आधार पर 157 वाहिनी के कमांडेंड भूपाल सिंह के निर्देशानुसार वाहिनी की डी व जी कंपनी ने दलभंगा के जाम्बरों इलाके में माओवादी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। माओवादी सलेम के खिलाफ कुकड़ू हाट में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या करने रोलाहातू मुठभेड़ व रायसिंदरी मुठभेड़ जैसे कई वारदातों में शामिल रह चुका है। अभियान के दौरान डिप्टी कमांडेट राकेश कुमार, सहायक कमांडेंट विनोद कुमार, इंस्पेक्टर विष्णु शर्मा व अन्य जवान शामिल थे। कुचाई थाना प्रभारी ने बताया अर्जुन उरांव ने बताया कि माओवादी सलेम मुंडा उर्फ डिम्बा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर हथियार व नक्सली पोस्टर व अन्य सामान जब्त किया गया है।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरायकेला:15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों का होगा सर्वे; दिया गया प्रशिक्षण…

admin

रामगढ़ पुलिस वाहन चैकिंग अभियान…

admin

Saraikela News : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने जयराज दास….

admin