June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Roti Bank Charitable Trust celebrated Pandit Jawaharlal Nehru's birthday among children ... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : रोटी बैंक चौरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों के बीच पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन मनाया …

Saraikela News : रोटी बैंक चौरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों के बीच पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन मनाया …
Spread the love

रोटी बैंक चौरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों के बीच पंडित जवाहर लाल

नेहरू के जन्मदिन मनाया …

आदित्यपुर (ए के मिश्रा) : बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं। हर बच्चे को बेहतर शिक्षा एवं चहुमुख विकास का अधिकार मिले, आज बाल दिवस पर हमें यही संकल्प लेना है, पंडित नेहरू भी यही चाहते थे । उक्त बातें रोटी बैंक चौरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने छाया नगर मे आयोजित बाल दिवस के कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि कहा । उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को पूरा देश बाल दिवस के रूप मे मनाता है,पंडित जी बच्चों से बेहद स्नेह रखते थे । उन्होने बच्चों की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के क्षेत्र मे अनेक कार्य किये । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यापर्न एवं केक काटकर की गयी फिर बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये । रोटी बैंक की सदस्य अनिमा दास ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला, वहीँ रोटी बैंक के उपाध्यक्ष रेणु सिंह ने पंडित नेहरू से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग सुनाये कार्यक्रम मे सुमित्रा कुमारी, रीना दास, सोमवारी, अंजू देवी, वंदना मोदक सहित रोटी बैंक के शिक्षा क्लासेस से जुड़े सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया ।

Related posts

सरायकेला:साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; योजना सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन; अन्य आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : तकनीकि शोध का प्रचार प्रसार संस्थान द्वारा लगातार किसानों को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है : सुदेश कुमार महतो …

admin

Lohardaga News : छठ व्रतियों के लिए जय श्रीराम समिति के द्वारा निशुल्क गेहूं का हुआ वितरण…. | Vananchal 24TV Live

admin