June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

अनियंत्रित होकर गिरने से 48 वर्षीय साइकिल सवार की हुई ऑन द स्पॉट मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सीनी-मोहितपुर सड़क किया जाम…

अनियंत्रित होकर गिरने से 48 वर्षीय साइकिल सवार की हुई ऑन द स्पॉट मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सीनी-मोहितपुर सड़क किया जाम…
Spread the love

अनियंत्रित होकर गिरने से 48 वर्षीय साइकिल सवार की हुई ऑन द स्पॉट मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सीनी-मोहितपुर सड़क किया जाम…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला: सरायकेला सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीनी-मोहितपुर सड़क मार्ग पर गुजरने वाली एक कंपनी के ट्रक के कारण अनियंत्रित होकर गिरने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत से गुस्साये स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सीनी ओपी पुलिस ने शव को हटाने के लिए स्वजनों से आग्रह किया। लेकिन बिना मुआवजा के शव को स्वजन हटाने को तैयार नहीं था। फिर एक कंपनी के अधिकारियों से समझौते के बाद स्वजन शव उठाने को तैयार हुए और स़ड़क जाम हटाया। मृतक की पहचान चड़कपाथर गांव निवासी 48 वर्षीय रतन मांझी उर्फ कोचे माझी के रूप में की गई। मृतक रविवार सुबह साइकिल से सीनी बाजार आया हुआ था। जहां से घरेलू सामान खरीद कर वापस घर चड़कपाथर लौट रहा था।

इस दौरान मृतक रतन मोहितपुर जर्जर सड़क से होकर गुजर रहा था। सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया पर पहुंचते ही वह साइकिल समेत गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसका गर्दन पुलिया के रेलिंग के लिए छोड़े गए सरिया में धंस गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब मृतक पुलिया से गुजर रहा था उसी वक्त एक ट्रक भी पुलिया से गुजरा, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। बताया गया कि मोहितपुर सड़क पर नियमित रूप से कंपनी का भारी भरकम वाहन चलता है। भारी भरकम वाहन चलने के कारण सड़क अत्यंत जर्जर हो गई है। ग्रामीणों द्वारा इस घटना के बाद कंपनी पर मृतक के आश्रितों को सहयोग राशि की देने की मांग करते हुए काफी देर तक शव नहीं उठाए, बाद में कंपनी के साथ हुए समझौते के बाद घटनास्थल से शव को उठा लिया गया है।

मृतक का परिवार काफी गरीब है, वह सीनी बाजार में सब्जी बेचकर अपना परिवार चलता था। बताया गया उक्त पुलिया का निर्माण भी कंपनी द्वारा कराया गया है लेकिन किनारे में रेलिंग के लिए सरिया छोड़ दिया गया है। मामले को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने प्रबंधन को उचित निर्णय लेते हुए उचित मुआवजा दिलाने के लिए वर्तमान जनप्रतिनिधियों के समक्ष आवश्यक वार्ता करने की मांग की है। ताकि पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सके।

Related posts

सरायकेला:खाने में मिलावट को रोकने को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कांड्रा एवं गम्हरिया क्षेत्र में अस्थाई रूप से चलाए जा रहे खाद्य प्रतिष्ठानों में छापामारी की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : एकेडमिक इंग्लिश हाई स्कूल राजनगर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन। | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:सांपों की देवी मां मनसा की पूजा के भव्य घट यात्रा में हैरतअंगेज झापान खेल; बंगाल से आए करतब बाजों ने ने जहरीले नाग सांपों के साथ दिखाया खेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin