August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Agriculture and Animal Husbandry Department... News Saraikela News : Review meeting of schemes run under Welfare कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : कल्याण, कृषि एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षात्मक बैठक… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : कल्याण, कृषि एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षात्मक बैठक… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

कल्याण, कृषि एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षात्मक बैठक……

सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारीयोजनाओं

का व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों कोयोजनाओं के

बारे में सटीक जानकारी देते हुएअधिक से अधिक

लाभुक को योजना से जोड़े : उपायुक्त….

सरायकेला Sanjay – जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में कल्याण विभाग, क़ृषि एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का बारी-बारी से समीक्षा की।

Advertisements

इस दौरान उपायुक्त ने छात्रवृत्ति वितरण 2020-21 मे प्रगति तथा 2021-22 हेतु प्राप्त किए गए आवेदनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को शिक्षा विभाग के साथ आपसी तालमेल स्थापित करते हुए शत-प्रतिशत बच्चों का बैंक अकाउंट खुलवाने तथा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुक बच्चों को लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ प्रदान करने, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के आवेदन में वृद्धि लाने हेतु सभी प्रखंडों में विशेष कैंप आयोजित करने एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2021-22 के शेष बचे लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisements

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए काफी नाराजगी जाहिर की। उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित कार्यरत वेंडर के साथ तालमेल स्थापित करते हुए अब तक के कुल सैंक्शन आवेदन में जितने भी लाभुकों को (बतख, चूजा, गाय,सुकर इत्यादि ) पशु वितरण नहीं किया गया है का जल्द से जल्द वितरण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करें।

लोगों को योजना के तहत मिल रहे लाभ एवं प्रक्रिया के बारे में सटीक जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ दें। इस क्रम में उपायुक्त ने कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने ईकेवाईसी में प्रगति लाने के निर्देश दिए। संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उपायुक्त ने कृषक मित्र को लक्ष्य निर्धारित कर ईकेवाईसी में सहयोग प्रदान करने वही इस कार्य में एटीएम, बीटीएम समय क्षेत्र में अन्य कार्यरत पदाधिकारियों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।

Advertisements




Related posts

अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर की हरितालिका तीज व्रत…

admin

जमशेदपुर :हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने मच्छर का प्रकोप को बढ़ते देखकर, एक लिखित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कश्यप को दिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:झारखंड चेतना मंच ने दपू रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर आदित्यपुर स्टेशन में मूलभूत सुविधा बहाल करने और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की…

admin