June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar news Rajnagar Thana जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पूर्वी सिंहभूम लाइफस्टाइल शहर शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

RAJNAGAR NEWS : राजनगर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मना।वहीं ब्रह्मकुमारी द्वारा थाना प्रभारी को भी रक्षाबंधन का रक्षा सूत्र बांधा गया।

RAJNAGAR NEWS : राजनगर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मना।वहीं ब्रह्मकुमारी द्वारा थाना प्रभारी को भी रक्षाबंधन का रक्षा सूत्र बांधा गया।
Spread the love

राजनगर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मना।वहीं ब्रह्मकुमारी द्वारा थाना प्रभारी को भी रक्षाबंधन का रक्षा सूत्र बांधा गया।

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप):- गुरुवार को भाई बहन का त्योहार रक्षा बंधन बड़े धूमधाम से मनाया गया।वहीं सुबह की शुभमुहूर्त में क्षेत्र बहनों ने अपने अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा, और भाई से आशीर्वाद प्राप्त किया।सुबह से ही राजनगर क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया।वहीं राजनगर थाना परिसर में भी इस वर्ष रक्षाबंधन पर विशेष देखने को मिला,जहां प्रजापिता ब्रह्मकुमारी हल्दीपोखर शाखा की ब्रह्मकुमारी सिस्टर ने राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, थाना के पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों को भी राखी बांधी। मौके पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा- रक्षाबंधन भाई बहनो का एक पवित्र त्यौहार है। इसे शान्ति पूर्ण विधि व्यवस्था से मनाए।नशा पान से दूर रहे।तेज़रफ़्तार वाहन ना चलाये,आप अपने आप की रक्षा स्वयं करें तभी आप परिवार की भी रक्षा कर पाएंगे।वहीं ब्रह्मकुमारी सिस्टर बिकी सुलेखा ने देश की सभी भाई बहनों को संदेश दिया। और कहा आप अपनी रक्षा करें ,समाज की रक्षा करें। मन की बुराइयों को हटाए। दुर्गुणों को दूर करें ,तभी आप परिवार ,समाज और देश की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा हम सभी भगवान की संतान है। भगवान से संपर्क बढ़ाएं वही आपकी रक्षा करेंगे।

Related posts

RAJNAGAR : हेंसल में स्वमी धीरूभाई जी महाराज का आगमन।भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ किया स्वागत।आज संध्या बेला से श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ।

admin

Ranchi सरकारी व गैरसरकारी संस्थानो में फहराया गया तिरंगा झंडा नामकुम । प्रखण्ड के सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस । टाटीसिलवे स्थित ई ई एफ यूनियन कार्यालय सह एक्यूप्रेसर परिषद झारखंड शाखा के परिसर में झंडोतोलन कार्यक्रम के साथ साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना भी किया गया । मौके पर कोंग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा डॉ मधुसूदन पाण्डेय सहायक डॉ नरेश महतो डॉ बलराम महतो सरस्वती देवी प्रिया कुमारी संदीप पांडेय समेत कई लोग शामिल रहें । फोटो 1 Arjun kumar

admin

चर्चाओं के झरोखों से कोल्हान के चर्चित थाने के एक थानेदार की कोल्हान और रांची शिकायत के बाद गोपनीय जांच होने की चर्चा…

admin