June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Abhay Jha will fast unto death from 15th September regarding public problems in Adityapur Municipal Corporation area torch procession tomorrow..... कोल्हान राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर अभय झा करेंगे 15 सितंबर से आमरण अनशन , मशाल जुलूस कल….. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर अभय झा करेंगे 15 सितंबर से आमरण अनशन , मशाल जुलूस कल….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ आगामी 15 सितंबर से नगर निगम कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे, इस बात की घोषणा उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से की है।

Advertisements

 

युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि, विगत दिनों आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जन समस्या सड़कों के क्षतिग्रस्त होने, गंदगी का अंबार लगने ,कई क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने ,जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आदित्यपुर नगर निगम और सरायकेला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन इनकी मांगों पर प्रशासन और नगर निगम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया ,नतीजतन इन्होंने आमरण अनशन की घोषणा की है ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने बताया कि इनका अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक स्वयं सरायकेला उपायुक्त अनशन स्थल पर आकर उन्हें आश्वासन नहीं देते, इन्होंने बताया कि आमरण अनशन की सभी तैयारियां की जा रही है और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है, गौरतलब है कि चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत 14 सितंबर की शाम मशाल जुलूस के साथ की जाएगी ,जो युवा जनशक्ति मोर्चा के आदित्यपुर मोती नगर कार्यालय से होते हुए आकाशवाणी चौक तक निकाली जाएगी ,प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कोल्हान जिला अध्यक्ष मणिकांत सिंह ,कोल्हान महिला मोर्चा अध्यक्ष मुकुल महतो, महामंत्री उषा त्रिवेदी, प्रखंड अध्यक्ष सुकुरमुनि सरदार, अंजली सिंह , नितेश झा ,दिलीप महतो समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements

अभय झा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा जनशक्ति मोर्चा

Advertisements




Related posts

SARAIKELA : एसडीपीओ ने किया आदित्यपुर थाने का निरीक्षण; दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश . . . 

admin

Silly : वन विभाग की अग्निशमन वाहन वर्षों से है खराब…

admin

रामगढ़ : कांग्रेसी ने योग्रेंद्र प्रसाद दिया जन्मदिन बधाई, स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें, यही हम सबों की कामना है…

admin